Punjab News: पुलिस ने बियर बार में मारा छापा, हुक्का पीते मिले बच्चे, मालिक समेत 5 पर FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 11 Dec 2023

डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला सफर)। Punjab News: अमृतसर से बड़ी खबर है। अमृतसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बियर बार में छापेमारी की है। बियर बार में नाबालिग बच्चों को हुक्का पिलाते पाया गया, जिससे पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जानकारी के मुताबि थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस ने स्मोक आन बीयर बार में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उक्त बीयर बार में 4 हुक्के बरामद करते हुए 5 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है और जबकि 2 मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

पकड़े गए युवकों की पहचान

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान अशीश निवासी रणजीत एवेन्यू, सूर्यांश निवासी हरगोबिंद एवेन्यू तथा जगनदीप निवासी हरीपुरा के तौर पर हुई है, जबकि फरार हुए आरोपियों की पहचान सौरव सिंह गुमटाला कालोनी व अमित धवन निवासी हुसैनपुरा के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

थाना रणजीत ऐवन्यू की इंचार्ज अमनदीप कौर ने सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए स्मोक आन बीयर बार में रेड की तो वहां से 4 हुक्के बरामद करते हुए उक्त तीन आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने बताया कि उक्त बीयर बार के मालिक सौरव गिल व मैनेजर अमित धवन को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *