MP Next CM: प्रहलाद सिंह पटेल हो सकते हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, आज शाम होगा फैसला

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, भोपाल। MP Next CM, Prahlad Singh Patel: मध्य प्रदेश में आज मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी। सूत्रों के मुताबिक प्रहलाद सिंह पटेल (Prahlad Singh Patel) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

हालांकि मुख्यमंत्री की दौड़ में चार बार सीएम रह चुके शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) का नाम सबसे आगे है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) का नाम भी चर्चा में है।

Shivraj Singh Chauhan
Shivraj Singh Chauhan

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय में सभी निर्वाचित विधायकों को उपस्थित रहने को लेकर निमंत्रण दिया है। आमंत्रण पत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में यह बैठक होगी।

भाजपा विधायक दल की शाम 4 बजे बैठक

    भाजपा विधायक दल की बैठक भोपाल में शाम 4 बजे तय है। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, ओबीसी मोर्चा प्रमुख डा. के. लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित रहेंगे। भाजपा से निर्वाचित सभी 163 विधायकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। इनमें अधिकतर विधायक भोपाल पहुंच चुके हैं।

    Narendra Singh Tomar
    Narendra Singh Tomar

    छत्तीसगढ़ में नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने के बाद मध्य प्रदेश में भी किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। जिससे चार बार मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान की बजाए प्रहलाद सिंह को मध्य प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है। प्रहलाद सिंह पटेल मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं।

    कौन है प्रहलाद सिंह (Prahlad Singh Patel)

    Prahlad Singh Patel
    Prahlad Singh Patel

    प्रहलाद सिंह भाजपा के सीनियर नेता है। जो अटल बिहारी वाजपेयी प्रशासन में कोयला मंत्री रहे हैं। प्रहलाद सिंह पहली बार 1989 में 9 वीं लोकसभा के लिए चुने गए और फिर 1996 में 11 वीं लोकसभा (दूसरा कार्यकाल), 1999 में 13 वीं लोकसभा (तीसरा कार्यकाल), 16 वीं लोकसभा 2014 में (चौथा कार्यकाल) के लिए चुने गए।

    ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

    प्रहलाद सिंह दमोह लोकसभा के पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से निर्वाचित विधायक हैं। वे कटनी जिले में नर्मदाखंड सेवा संस्थान मसंध, तहसील बहोरीबंद के संस्थापक हैं। वे नियमित रूप से विभिन्न रक्तदान और नेत्र दान शिविरों का संचालन करते हैं और गरीब बच्चों और व्यक्तित्व विकास पाठ्यक्रमों को शिक्षित करने के लिए विभिन्न वर्गों का संचालन भी करते हैं।

    नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

    Neetu Shatran Wala | नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम। Daily Samvad



    728

    728
    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *