Canada Punjab News: कनाडा जाने का ख्वाब दिखाकर युवक ने 50 से ज्यादा लड़कियों से लाखों रुपए ठगे, कईयों से बनाए शारीरिक संबंध, जालंधर में FIR दर्ज

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 659 शब्द|📅 11 Dec 2023

डेली संवााद, जालंधर/गोराया। Canada Punjab News: कनाडा जाने का ख्वाब देख रहीं करीब 50 लड़कियों के साथ बड़ा धोखा हुआ है। इन लड़कियों से न केवल लाखों रुपए ठगे गए, बल्कि इनका शारीरिक शोषण भी किया। लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपए ठगने वाला शातिर ठग पंजाब के बरनाला का निकला।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इसका खुलासा जालंधर देहात की गोराया पुलिस ने की है। गोराया पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद कनाडाई सिटीजन बताकर पंजाब समेत हरियाणा और चंडीगढ़ की लड़कियों से लाखों रुपए ठगे और कईयों से शारीरिक संबंध भी बनाए।

दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा की लड़कियों को बनाया निशाना

जानकारी के मुताबिक पंजाब के बरनाला के गांव बेहला का हरपाल सिंह अपना नाम बदलकर 50 से ज्यादा लड़कियों को ठगा और उनके साथ सैक्स भी किया। हरपाल सिंह अलग-अलग नाम से खुद को कनाडा का सिटीजन बताकर शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल डालकर पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली की 50 के करीब लड़कियों को ठगा और कइयों के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए हैं।

गोराया पुलिस थाने के एसएचओ सुखदेव सिंह के मुताबिक एक लड़की ने शिकायत दी थी कि उसके साथ एक युवक ने अपने आप को कनाडा सिटीजन बताकर उसके साथ 1.50 लाख की ठगी की है व 60 हज़ार रुपए उससे और मांग रहा है और ऊपर से उससे शारीरिक संबंध भी बनाए हैं।

गोराया पुलिस ने पकड़ा ठग

इसके बाद एसएचओ ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज़ करके अपनी पुलिस पार्टी के साथ उक्त ठग को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद इससे पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, वह बेहद ही हैरानी जनक हैं। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान हरपाल सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह वासी बेहला थाना टलेवाल जिला बरनाला के रूप में हुई है।

हरपाल सिंह भोली भाली लड़कियों को अपने अलग-अलग नाम बताता था व शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल संदीप सिंह कनाडा के नाम पर बनाई हुई थी। अब तक 50 के करीब लड़कियों को अपने झांसे में लिए जाने के हुए खुलासा हुआ है। एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया के पूछताछ व इसके फोन से 50 के करीब ऐसी लड़कियां की फोटो मिली जिन्हें उसने झांसे में लिया हुआ है व विवाह करवा कर कनाडा ले जाने के सपने उन्हें दिखा रहा था।

ठगी का शिकार होने वाली लड़कियां

पुलिस के मुताबिक अब तक 60 लाख रुपए की ठगी लड़कियों की है। जिन लड़कियों को इसने अपने झांसे में लिया है, उनमें बैंक की असिस्टैंट मैनेजर, नर्स, इमीग्रेशन, प्रोफेसर तक हैं। कुछ तो अपनी नौकरी तक इसके बहकावे में आकर छोड़ चुकी है। थानेदार ने कहा कि 5 के करीब लड़कियां थाना गोराया में अब तक सामने आ चुकी है व कुछ डर के मारे आगे नहीं आ रही।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह शातिर ठग कोई काम नहीं करता जिसके पिता की गांव में एक छोटी सी दुकान है। ठग की 2 बहनें है, इसके पास एक कार है जो इसने एक लड़की को अपने जाल में फंसा कर उसके दिए पैसों से खरीदी है। इसके अलावा दो एप्पल के महंगे मोबाइल फोन भी अलग अलग लड़कियों से इसने लिए है। न तो कभी कनाडा गया है न ही इसके पास वीज़ा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पुलिस पूछताछ में पता चला कि हरपाल सिंह जिसने संदीप सिंह के नाम पर आई.डी. बनाई है, वह न तो आज तक कभी कनाडा गया है न ही उसके पास कनाडा का वीजा है। उसने लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए गूगल के जरिए जाली वीज़ा बनाया हुआ था।

इसके अलावा हरमन सिंह के नाम का जाली आधार कार्ड, नकली कोविड शीट बनाई हुई थी जो पुलिस ने बरामद की है। इसके अलावा एक लड़की के भाई का आई.डी. कार्ड भी बरामद हुआ है जिसके ज़रिए यह सभी टोल प्लाजा पर फ्री निकलता था।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *