Jalandhar News: जालंधर के इस वार्ड में Smart City के फंड में लाखों की धांधली, निवर्तमान पार्षद ने किया बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 13 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर काफी हलचल है। पिछले 11 महीने से निगम चुनाव नहीं हो सका है। इस दौरान निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता लगातार अपने इलाके और वार्ड में सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

डेली संवाद हर वार्ड में जाकर पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान पांच साल में करवाए गए कामों का आकलन कर रही है। डेली संवाद की टीम आज पहुंची है पुराने वार्ड-14 में, जहां पिछले कई साल से भाजपा के मनजिंदर सिंह चट्ठा कौंसलर बनते आ रही है। 20 साल से मनजिंदर सिंह चड्ढा कौंसलर हैं।

विकास कामों का फैक्ट चैक

इस वार्ड के गुरुनानक पुरा में विकास कामों का फैक्ट चैक किया गया। पिछले पांच साल में विकास कामों में ये वार्ड काफी पीछे रहा है। मनजिंदर सिंह चट्ठा इसका कारण नगर निगम में कांग्रेसी मेयर होना बताते हैं। चट्ठा का आरोप है कि वे भाजपा नेता हैं, इससे उनके साथ कांग्रेस के मेयर ने भेदभाव किया। उनके वार्ड में पिछले पांच साल से वह विकास नहीं हो सका, जो वो चाहते थे।

श्मशानघाट की एक रोड नहीं बन सकी

गुरुनानक पुरा में श्मशानघाट की एक रोड नहीं बन सकी। जबकि स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ रुपए फूंका गया। यहां एक ऐसा पार्क है, जिसमें स्मार्ट सिटी का करोड़ों रुपए खर्च किया गया, लेकिन मौके पर वहां कुछ भी नहीं है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मनजिंदर चट्ठा कहते हैं कि स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपए की धांधली पूर्व की कांग्रेस सरकार ने की है। हाल यह है कि कई सड़कें टूटी हैं, पीने को साफ पानी की किल्लत है। आप देखिए डेली संवाद पर ये पूरी रिपोर्ट

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए पार्क का देख लो हाल…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *