Jalandhar News: महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला भाजपा महिला मोर्चा मजबूती से कर रहा सराहनीय कार्य- सुशील शर्मा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जलांधर। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष आरती राजपूत की अध्यक्षता में मंडल 10,मंडल 12 और वार्ड नं 61 न्यू बाबू लाभ सिंह नगर से पार्टी को मजबूती मिलते हुए दर्जनों महिला शक्ति ने भाजपा जॉइन की है। इन ज्वाइन को करवाने में आरती राजपूत ने विशेष योगदान दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शैली खन्ना, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, मंडल अध्यक्ष मनीष बल आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस अवसर पर भाजपा ज्वाइन करने वालों में सुमन रत्तू राणा, अंजली, सीमा, जसविंदर कौर, रंजीत कौर, कमला नाहर,कुलविंदर कौर,सुनीता, रक्षा देवी, रजनी, शालू, ऐडवोकेट लवप्रीत कौर,सोनिया, लखविंदर कौर, हरनीत कौर, नवजोत कौर, शशी सभरवाल, काजल सभरवाल, नेहा सभरवाल, नीलम सभरवाल, मंजू सहोता, पिंकी थापर, किरण मसीह, कोमल सिद्धू, राधिका सभरवाल, इंद्रा सोंधी, प्रवीण, सुमन थापर आदि सम्मिलित है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सुशील शर्मा ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का स्वागत किया वही कहा कि इनके आने से महिला मोर्चा और ज्यादा मजबूत होगा और जिले में पार्टी का जनादर और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जिले में महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला मोर्चा मजबूती से सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी को कहा कि हमें केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए हमें अपने-अपने क्षेत्र में इसके लिए पूरी मेहनत से कार्य करना है।

आरती राजपूत ने सभी महिलाओं का भाजपा में शमिल होने पर हार्दिक मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि हमें मोदी सरकार की जनकल्याणकारी और जनहित योजनाओं को मंडल के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे उसे लेकर अपने दृढ़ निश्चय के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत ऊंचा है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

Neetu Shatran Wala | नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम। Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *