Jalandhar News: विकसित भारत संकल्प यात्रा को पूरे पंजाब में मिल रहा समर्थन

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 486 शब्द|📅 13 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्यों को पूर्ण रूप से प्राप्त करने और विकसित भारत में देश के नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया था। इस यात्रा को पूरे पंजाब में भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Jalandhar News: विकसित भारत संकल्प यात्रा को पूरे पंजाब में मिल रहा समर्थन

इन दिनों विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वैन पंजाब के विभिन्न गांवों में जा रही हैं। इन वैनों के भ्रमण के दौरान जहां लोगों को सरकार की योजनाओं से जुड़ी सामग्री दी जा रही है, वहींजागरूकता वीडियो भी दिखाए जा रहे हैं। ये वैन अब तक 2064 ग्राम पंचायतों तक पहुंच चुकी हैं। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में 265077 लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें 133358 महिलाएं और 130971 पुरुष शामिल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। इन स्वास्थ्य शिविरों में अब तक 101256 लोगों का चेकअप किया जा चुका है। इसी बीच टी.बी. के संबंध में 45539 लोगों की जांच की जा चुकी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा सिर्फ प्रचार-प्रसार के लिए नहीं है बल्कि इसका एक मुख्य उद्देश्य देश के विकास में नागरिक भागीदारी को बढ़ाना भी है।

अब तक 1164 ड्रोन प्रदर्शन किए जा चुके

इसी उद्देश्य के तहत पंजाब भर में अब तक 182662 लोग विकसित भारत का संकल्प ले चुके हैं। इस यात्रा के दौरान किसानों को ड्रोन के जरिए खेत में नैनो उर्वरकों का छिड़काव कर विशेष डेमो भी दिए जा रहे हैं। अब तक 1164 ड्रोन प्रदर्शन किए जा चुके हैं। गौरतलब है कि देश की महिलाओं को शिक्षित और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इसके तहत “नमो ड्रोन दीदी योजना” विशेष है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के चल रहे अभियान को “ड्रोन दीदी” से बढ़ावा मिलेगा और आय के अतिरिक्त स्रोत उपलब्ध होंगे। इससे किसानों को ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक बहुत कम कीमत पर मिल सकेगी, जिससे समय, दवा और खाद की बचत होगी।

सरकार की योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचे, इस उद्देश्य के तहत पंजाब में चल रही भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों को 1861 किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए जा चुके हैं और 14159 आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए गए हैं।

भारत संकल्प यात्रा में लिया हिस्सा

इस यात्रा के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभार्थी काफी खुश नजर आ रहे हैं और 5533 लाभार्थियों ने “मेरी कहानी मेरी जुबानी” तहत योजनाओं का लाभ मिलने पर सरकार को धन्यवाद देते हुए अपने दिल भावनाएं साझा की हैं। इस बीच भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निदेशक पंकज सालोदिया ने भी कुछ जिलों का दौरा किया।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *