Pigmentation: चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 417 शब्द|📅 13 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Pigmentation: खूबसूरत चेहरे की हर किसी की ख्वाहिश होती है, लेकिन त्वचा पर नजर आने वाली झाइयां आपकी सुंदरता को कम कर देती है। कई बार ज्यादा समय तक धूप में रहने से भी यह समस्या होने लगती है। अक्सर महिलाएं पिग्मेंटेशन से राहत पाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

आप घरेलू नुस्खों को आजमाकर भी झाइयों से राहत पा सकते हैं। चेहरे के दाग-धब्बों को साफ करने में इन उपायों से मदद मिल सकती है।

एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी गुणकारी है। इसे चेहरे पर रोजाना सोने से पहले हल्के हाथों से मसाज करें और सुबह गर्म पानी से धो लें, इसके इस्तेमाल से झाइयों की समस्या से राहत मिल सकती है।

दूध- त्वचा को निखारने के लिए दूध प्रभावी उपचार के रूप में जाना जाता है। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन के लिए लाभदायक है। सबसे पहले रुई के गोले को दूध में भिगो दें। इसे दिन में दो बार प्रभावित जगह पर लगाएं, इससे आपको फर्क नजर आएगा।

ग्रीन टी- ग्रीन टी त्वचा की कई समस्याओं में मदद करती है, इसलिए आप पिग्मेंटेशन प्रभाव को कम करने के लिए काले धब्बों पर ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक पैन में पानी उबालें, इसमें ग्रीन टी बैग डालें, कुछ देर के लिए छोड़ दें।

इसके बाद टी बैग को पानी से निकालें और ठंड़ा होने के लिए रख दें। अब टी बैग को प्रभावित जगह पर रखें। आप इस प्रक्रिया को दिन में दो बार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

टमाटर- टमाटर लाइकोपीन से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से स्किन को काफी फायदा होता है। अगर आप झाइयों से परेशान हैं, तो स्किन केयर रूटीन में टमाटर जरूर शामिल करें। इसका पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं, सूख जाने के बाद पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा चमकदार होगी।

मसूर दाल- मसूर दाल यानी लाल मसूर का उपयोग कर फेस मास्क बना सकते हैं, इसके इस्तेमाल से स्किन की दाग-धब्बों से राहत मिलती है। यह दाल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसे रात भर एक कटोरी पानी में भिगो दें। अगले दिन ब्लेंडर की मदद से एक अच्छा पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं, करीब 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *