Punjab News: सरकारी नई भर्तियों को लेकर मंत्री ने जारी किए आदेश, पढ़े

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 365 शब्द|📅 13 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों की भलाई के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है, और आम आदमी के हितों के साथ कभी भी धोखा नहीं कर सकती। वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के कामकाज को सुचारू बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यह जानकारी वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने फॉरैस्ट कॉम्पलैक्स, सैक्टर-68 में वन रेंजर और डिप्टी वन रेंजर एसोसिएशन, जंगलात वर्कजऱ् यूनियन (पंजाब), पंजाब वन विभाग वर्कजऱ् यूनियन और पंजाब सबाऑर्डीनेट सर्विसेज फेडरेशन के साथ श्रंखलाबद्ध बैठकों की अध्यक्षता करते हुए कही।

भर्ती सरकारी नियमों के अनुसार ही की जाएगी

वन रेंजरों के मुद्दों के सम्बन्ध में मंत्री ने स्पष्ट किया कि नयी भर्ती सरकारी नियमों के अनुसार ही की जाएगी, जिसके बाद में अनावश्यक मुकदमेबाज़ी से बचा जा सके। रेंज दफ्तरों में स्टाफ की कमी के बारे में मंत्री ने बताया कि पुनर्गठन प्रक्रिया के अंतर्गत हरेक रेंज दफ़्तर में एक कर्मचारी तैनात करने के लिए योजना विचार अधीन है।

मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को अदालती मामलों से निपटने के लिए कानून अफसरों की नियुक्ति सम्बन्धी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के पैटर्न का अध्ययन करने के लिए भी कहा। जंगलात वर्कजऱ् यूनियन (पंजाब) द्वारा उठाए गए मसलों को गौर से सुनते हुए मंत्री ने कहा कि दर्जा चार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल करने का मामला पहले ही पर्सोनल विभाग को भेजा जा चुका है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

मंत्री ने अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि वह सभी डी.एफ.ओज. को हिदायत करें कि कर्मचारियों के वेतन समय पर अदा की जाएँ और हर महीने की 7 तारीख़ से लेट न हों। पंजाब सरकार के कर्मचारी समर्थकीय स्टैंड को दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान क्लर्कों के अलावा 185 नये वन गार्डों की भर्ती की गई है। इस कदम का उद्देश्य विभाग के कामकाज को सुचारू ढंग से चलाना है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *