Punjab News: सनातन धर्म की विचारधारा को मजबूत कर रहा पंजाब का निहंग

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 572 शब्द|📅 13 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: अमृतपान करने वाला कोई निहंग अगर सनातन धर्म की बातें करता हुआ मिले तो यह देखने व सुनने में आश्चर्यचकित करने वाला लगता है। यह निहंग जितना सिख धर्म के प्रति आस्थावना है उतनी ही श्रद्धा सनातन धर्म में भी है। चंडीगढ़ के सैक्टर-47 में रहने वाले जत्थेदार बाबा हरजीत सिंह मूल रूप से पंजाब के जिला रोपड़ के गांव रसूलपुर के रहने वाले हैं।

बाबा हरजीत सिंह ही नहीं बल्कि उनके पूर्वजों की भी भगवान राम के प्रति सच्ची श्रद्धा व आस्था रही है। इतना ही नहीं राम मंदिर को लेकर पहली बार अयोध्या में 30 नवंबर 1858 को सिखों के विरूद्ध हुई। यह पहला मौका था जब निहंगों ने बाबरी मस्जिद पर कब्जा करके यहां हवन किया था। एफआईआर में बकायदा यह बात लिखी गई है कि निहंग सिख, बाबरी ढांचे में घुस गए,राम नाम के साथ हवन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस केस में अन्यों के अलावा निहंगा बाबा फकीर सिंह के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया। जत्थेदार हरजीत सिंह बाबा फकीर सिंह की आठवीं पीढ़ी के वंशज हैं। उन्होंने बताया कि आज सिख पंथ को हिन्दू धर्म से अलग करके देखने वाले कट्टरपंथियों को जानना चाहिए कि राम मंदिर के लिए पहली एफआईआर हिन्दुओं के विरूद्ध नहीं सिखों के विरूद्ध हुई थी। क्योंकि सिख सनातन हिन्दू धर्म संस्कृति के अभिन्न अंग व धर्म रक्षक योद्धा हैं।

किसी भी राजनीतिक दल के साथ नहीं संबंध

जत्थेदार हरजीत सिंह ने कहा कि उनका किसी भी राजनीतिक दल के साथ संबंध नहीं है। वह केवल सनातन परंपराओं के वाहक हैं। निहंगों तथा सनातन विचारधारा के बीच तालमेल बिठाते समय उन्हें कई बार आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। क्योंकि एक तरफ उन्होंने अमृतपान किया हुआ है तो दूसरी तरफ गले में रूद्राक्ष की माला भी पहली हुई है।
वह जितना गुरुग्रंथ साहिब के बारे में बोलते हैं उतना ही रामायण व गीता के बारे में भी बात करते हैं। जत्थेदार हरजीत सिंह भगवान राम के गर्भ गृह में स्थापना को लेकर खासे उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

वह कई बार अयोध्या भी जा चुके हैं। अब उन्होंने राम मंदिर न्यास समिति से आग्रह किया है कि 22 जनवरी को मूर्ति स्थापना के अवसर पर उन्हें अयोध्या में लंगर लगाने की इजाजत दी जाए। जत्थेदार बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर ने कहा कि उनके पूर्वज बाबा फकीर सिंह ने मुस्लिमों से मंदिर को आजाद करवाने के लिए सबसे पहले मोर्चा लगाया था। बाबा फकीर सिंह उस समय हवन करने वाले निहंगों में शामिल थे। जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई और उन्होंने कई यातनाएं भी सही।

उनका परिवार कभी पीछे नहीं हटेगा

बाबा फकीर सिंह व उनके परिवार को आजतक उचित मान सम्मान नहीं मिला। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके कुल से आठवें वंशज जत्थेदार बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर अयोध्या में लंगर लगाकर फिर पहल करने जा रहे हैं। बाबा हरजीत सिंह ने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थों के चलते सनातन परंपरा का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ रामलला विराजमान हो रहे हैं तो इसके लिए कुर्बानी करने वालों का नाम भी सुनहरी अक्षरों में लिखा जाए। जत्थेदार बाबा हरजीत सिंह ने कहा कि जब भी देश व धर्म को जरूरत पड़ेगी तो वह तथा उनका परिवार कभी पीछे नहीं हटेंगे।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *