Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम विभाग का 11 जिलों में येलो अलर्ट, जारी हुई चेतावनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने पंजाब के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। इसके मुताबिक इन जिलों में कई जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। विभाग ने वाहन चालकों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। आज सुबह भी पंजाब के कई इलाके घने कोहरे से ढके हुए हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट वाले जिलों में गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा और लुधियाना शामिल हैं। विभाग के मुताबिक, हालांकि अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कोहरे के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी।

फरीदकोट में सबसे कम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया

उधर, कोहरे और ठंड के कारण मंगलवार को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री गिर गया। मंगलवार को फरीदकोट में सबसे कम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही अमृतसर का तापमान 6.0 डिग्री, लुधियाना 7.1 डिग्री, पटियाला 7.0 डिग्री, पठानकोट 7.9 डिग्री, बठिंडा 6.0 डिग्री, गुरदासपुर 7.2 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब 6.5 डिग्री, फिरोजपुर 6.0 डिग्री और रोपड़ 7.7 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

वहीं दिन का सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। हालांकि, अभी यह सामान्य तापमान के करीब है। अमृतसर का अधिकतम तापमान 21.7, लुधियाना का 21.6, पटियाला का 22.3 और जालंधर का 22.3 डिग्री रहा।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

Neetu Shatran Wala | नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम। Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar