Haryana News: 65 दिन से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी का समर्थन: डॉ. सुशील गुप्ता

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 572 शब्द|📅 14 Dec 2023

डेली संवाद, गुरुग्राम। Haryana News: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने वीरवार को जिला पार्टी कार्यालय से प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर से आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा शुरू हो रही है। “ईब हरियाणा के लाल ने, एक मौका केजरीवाल ने” के नारे के साथ प्रदेश की 90 विधानसभाओं में बदलाव यात्रा निकाली जाएगी।

आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बदलाव का देंगे संदेश

15 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि चार जगह फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, सिरसा और पंचकुला से यात्रा शुरू होगी। आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, बिजली, चिकित्सा, पानी, नौकरी, किसान, जवान और महिलाओं के सम्मान के क्षेत्र में जो काम दिल्ली और पंजाब में किए हैं, उनसे हरियाणा की जनता को अवगत कराएंगे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इससे पहले, उन्होंने पिछले 65 दिन से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, गुरुग्राम में भी दो महीने से ज्यादा समय से हड़ताल चल रही है। सफाई कर्मचारियों को 15 हजार रुपए सैलरी मिलती थी, अब उसको घटा कर हरियाणा का जो मिनिमम रेट है 10 हजार के आसपास उस पर ले आए हैं।

आम आदमी पार्टी ने किया समर्थन

इसके अलावा 3 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के हटाने की कवायद गुरुग्राम नगर निगम ने की है, उसके खिलाफ जो धरना चल रहा है उसका आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का काम किया है। उन्होंने खट्टर सरकार ने कर्मचारियों को परेशान न करने की मांग की और कहा कि हरियाणा में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो हड़ताल पर न हो।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

उन्होंने कहा कि बदलाव यात्रा के माध्यम से आम आदमी पार्टी सभी कर्मचारी वर्गों की आवाज को मजबूत करने का काम करेंगे। खट्टर सरकार से प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त है। उन्होंने जानकारी दी कि उनका रूट फरीदाबाद से शुरू होकर गुरुग्राम, सोहना, बादशाहपुर, फिरोजपुर झिरका, हथिन, पुन्हाना होडल, पलवल, पृथला, तिगांव और बल्लभगढ़ से होकर जींद में यात्रा का समापन होगा। इस दौरान 25 विधानसभा को कवर किया जाएगा।

Haryana News: 65 दिन से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी का समर्थन: डॉ. सुशील गुप्ता

डॉ. अशोक तंवर सिरसा से शुरू होने वाले यात्रा का नेतृत्व करेंगे और भिवानी में खत्म करेंगे। चौ. निर्मल सिंह कालका से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व करेंगे और पानीपत में समापन करेंगे। अनुराग ढांडा महेंद्रगढ़ से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व करेंगे और कैथल में समापन करेंगे। इस दौरान पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा और जनता के मुद्दों को उठाया जाएगा।

आजादी के 76 साल बाद भी बच्चे टाट पर बैठते

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खुद हाई कोर्ट में एफिडेविट देकर कहती है कि हरियाणा के 1585 स्कूलों में शौचालय जिसमें से 550 स्कूल छात्राओं के हैं। 236 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं, 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और 8240 क्लास रुम की कमी है। आजादी के 76 साल बाद भी बच्चे टाट पर बैठते हैं, 20 किलोमीटर के दायरे में साइंस स्ट्रीम नहीं हैं। इसके अलावा सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों के 60% पद खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल कर दिया है। इसके अलावा सीएम खट्टर के राज में 31 बार पेपर लीक हुआ।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *