Haryana News: जींद में भाजपा हुई मजबूत, विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विनोद सैनी भाजपा में शामिल

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जींद। Haryana News: जींद विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विनोद सैनी वीरवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ सैनी धर्मशाला के प्रधान जिले सिंह, राजा सैनी, सतीश जांगड़ा आसन, पूर्व पार्षद रुपराम भी भाजपा में शामिल हो गए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सभी को भाजपा में शामिल करवाने के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने विशेष भूमिका निभाई। नायब सैनी ने सभी को भाजपा का फटका पहनाकर पार्टी में शामिल​ किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

आज देश में केवल भाजपा ही अकेली पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान करती है। इसी कारण भाजपा दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहरलाल अनेक ऐसी जनकल्याण की योजनाएं चला रहे हैं, जिसका आम आदमी को लाभ मिल रहा है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *