Haryana News: कबूतरबाजी के मामलों में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता हेतू हैल्पलाईन नंबर जारी

Daily Samvad
8 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 9 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,042 शब्द|📅 14 Dec 2023

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में कबूतरबाजी/विदेश भेजने के लिए होने वाले धोखाधडी के नई एसआईटी द्वारा अब तक कुल 1008 अभियोग दर्ज किए गए जिनके तहत 662 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया हैं। उन्होंने बताया कि नई व पुरानी एसआईटी द्वारा अब तक कुल 4,75,96,100 (4 करोड 75 लाख 96 हजार 100) रूपए की रिकवरी की गई है।

विज आज यहां चण्डीगढ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक शिवास कविराज, पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा, अभिषेक जोरवाल भी उपस्थित थे।

नई एसआईटी द्वारा कुल 2 करोड 94 लाख 38 हजार 300 रूपए की रिकवरी की- विज

विज ने बताया कि नई एसआईटी द्वारा 17 अप्रैल, 2023 तक पिछले धोखाधडी के कुल 383 अभियोग दर्ज किए गए जिनके तहत 153 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया। उन्होंने बताया कि गत 17 अप्रैल, 2023 के बाद 12 दिसंबर, 2023 तक कुल 625 अभियोग दर्ज किए गए कुल 509 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया। इस दौरान 2,94,38,300 (2 करोड 94 लाख 38 हजार 300) रूपए की रिकवरी की गई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल, 2023 के बाद अंबाला में 182 मामले दर्ज कर 196 लोगों को गिरफतार किया। इसी प्रकार, यमुनानगर में 63 मामले दर्ज कर 33 लोगों को गिरफतार किया। कुरूक्षेत्र में 156 मामले दर्ज कर 90 लोगों को गिरफतार किया। पानीपत में 29 मामले दर्ज कर 18 लोगों को गिरफतार किया। रोहतक में 4 मामले दर्ज कर 6 लोगों को गिरफतार किया। भिवानी में एक व्यक्ति को गिरफतार किया। दादरी में 1 मामला दर्ज हुआ। सोनीपत में 3 मामले दर्ज कर 4 लोगों को गिरफतार किया। पंचकूला में 11 मामले दर्ज कर 8 लोगों को गिरफतार किया।

करनाल में 48 मामले दर्ज कर 76 लोगों को गिरफतार किया। कैथल में 78 मामले दर्ज कर 67 लोगों को गिरफतार किया। नारनौल में 1 और नूंह में दो मामले दर्ज किए। फरीदाबाद और गुरूग्राम में एक-एक मामला दर्ज किया। हिसार में 7 मामले दर्ज कर 3 लोगों को गिरफतार किया। सिरसा में 3 मामले दर्ज किए। जींद में 25 मामले दर्ज कर 5 लोगों को गिरफतार किया। हांसी में दो मामले दर्ज किए। फतेहाबाद में 8 मामले दर्ज कर 2 लोगों को गिरफतार किया।

पुरानी एसआईटी ने एक करोड 81 लाख 57 हजार 800 रूपए की रिकवरी की – विज

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भारती अरोड़ा (रिटायर्ड) के नेतृत्व में 2 जून, 2020 को कबूतरबाजी के मामलो निपटाने के लिए एक एस.आई.टी. का गठन किया गया था। भारती अरोडा के नेतृत्व में गठित एस.आई.टी. द्वारा 02 जून, 2020 से 30 नंबवर, 2021 तक कुल 486 अभियोग दर्ज हुए और 593 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान 1,81,57,800 (एक करोड 81 लाख 57 हजार 800) रूपए की रिकवरी की गई।

शिवास कविराज, पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला रेंज की अध्यक्षता में नई एस.आई.टी का गठन किया- विज

गृह मंत्री ने बताया कि कबूतरबाजी/विदेश भेजने के लम्बित चल रहे मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए और आम जनता से हो रही धोखाधड़ी की रोकथाम करने के लिए गत 17 अप्रैल, 2023 को शिवास कविराज, पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला रेंज, अम्बाला छावनी की अध्यक्षता में एक एस.आई.टी का गठन किया गया। जशनदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक अम्बाला व अभिषेक जोरवाल, पुलिस अधीक्षक कैथल (वर्तमान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फरीदाबाद) को इस एस.आई.टी. के सदस्यो के रुप में नियुक्त किए गए।

एस.आई.टी. द्वारा चल रहे अभियोगों के निपटारे के लिए एक-एक राजपत्रित अधिकारी को नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया- विज

गृह मंत्री ने बताया कि गत 17 अप्रैल, 2023 को नव नियुक्त एस.आई.टी. अध्यक्ष श्री शिवास कविराज अम्बाला रेंज, अम्बाला छावनी को हरियाणा के कबूतरबाजी से सम्बन्धित अनुसंधानाधीन/लम्बित चल रहे कुल 383 पुराने अभियोग प्राप्त हुए थे। एस.आई.टी. द्वारा 20 अप्रैल, 2023 को प्रत्येक जिला में अनुसंधानाधीन/लम्बित चल रहे अभियोगों के निपटारा व देखरेख हेतु एक-एक राजपत्रित अधिकारी को नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया।

एस.आई.टी. के गठित होने उपरान्त कबूतरबाजी से सम्बन्धित अभियोगों में औसतन 2 अभियुक्तों को प्रतिदिन गिरफ्तार किया- विज

नव गठित एस.आई.टी. द्वारा किये गये कार्याे का विवरण सांझा करते हुए श्री विज ने बताया कि लम्बित चल रहे पुराने 383 अभियोगों में 153 व नये अंकित किये गये 625 अभियोगों में 356 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार, नई एस.आई.टी. द्वारा अब तक कबूतरबाजी के मामलो में शामिल कुल 509 अभियुक्तो को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 2,94,38,300 (2 करोड 94 लाख 34 हजार 300) रुपये की बरामदगी की है।

कबूतरबाजी के मामलो में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता हेतू हैल्पलाईन नंबर 80530-03400 जारी की- विज

उन्होंने बताया कि कबूतरबाजी के मामलो में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता हेतू हैल्पलाईन नंबर 80530-03400 भी जारी किया गया। जिस पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है व शिकायतों से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अम्बाला रेंज कार्यालय में कबूतरबाजी व विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के सम्बन्ध में शिकायतों व अभियोगो पर निगरानी रखने के लिए एक मोनिटरिंग सैल भी बनाया गया है। जो समय-2 पर अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किये जा रहे कार्य की समीक्षा करता हैं।

हरियाणा में भी पंजाब व चण्डीगढ की तर्ज पर रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन आफ द ट्रैवेल एजैन्सीज एक्ट व रुल 2023 लागू हो- विज

गृह मंत्री ने बताया कि हम विदेश भेजने वाले अवैध एजेन्टो/ट्रैवेल एजेन्टों/एजेंसियो पर लगाम कसने के लिए हरियाणा में भी पंजाब व चण्डीगढ की तर्ज पर रजिस्ट्रेशन एवं रेगुलेशन आफ द ट्रैवेल एजैन्सीज एक्ट व रुल 2023 लागू करने जा रहे हैं, जिसे आने वाले विधानसभा सत्र में रखा जाएगा। इस संबंध में रजिस्ट्रेशन एव रेगुलेशन आफ द ट्रैवेल एजैन्सीज एक्ट व रुल 2023 का प्रारुप तैयार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि लोगों की मेहनत की कमाई ऐसे फर्जीवाडा करने के वाले एजेंटों के हाथ न लगे, इसी दिशा में यह एक्ट लाया जा रहा है ताकि लोग इनके चंगुल में आने से बच सकें। उन्होंने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख रूपए से लेकर 60 लाख रूपए तक धोखाधडी की गई है जोकि औसतन 25 लाख रूपए है। इसी प्रकार, उन्होंने बताया कि वर्तमान एसआईटी द्वारा 80 से ज्यादा लोगों की हिस्ट्री सीट खोली गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *