Haryana News: संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी- अनिल विज

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 503 शब्द|📅 14 Dec 2023

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने नए संसद भवन की सुरक्षा में सेंध के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। जांच में सामने आया कि आखिर इसके पीछे कौन सी ताकत काम कर रही हैं। जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, उससे पहले कुछ कहना ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस संबंध में विज आज यहां चण्डीगढ/अंबाला में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। विपक्ष के ‘अगर पुराना संसद भवन होता तो शायद ऐसा न होता’ के बयान पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि विपक्ष को तो मौका मिलना चाहिए कि वह कब अपना मुंह खोलें। इसमें नई और पुराने का क्या है। गृह मंत्री अनिल विज बोले ‘चूक कहां हुई यह जांच का विषय’ है।

विपक्ष को तो कहने की आदत है – विज

उधर, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा महिलाओं के लिए असुरक्षित बनकर उभरा है के बयान पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि विपक्ष को तो कहने की आदत है वो बताए कि कैसे असुरक्षित हो गया।

आपरेशन आक्रमण तथा एनफोर्समेंट ब्यूरों द्वारा कार्यवाही की जा रही – विज

इधर चण्डीगढ में पत्रकारों द्वारा आने वाले विधानसभा सत्र में प्राईवेट अस्पतालों के लिए लाए जा रहे बिल के संबंध में किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह बिल शव को रोड पर रखकर किए जाने वाले प्रदर्शन के संबंध में हैं। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा समय पर आपरेशन आक्रमण तथा एनफोर्समेंट ब्यूरों द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

‘‘कभी भी किसी का मौका आ सकता है’’- विज

भाजपा द्वारा मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ में नए चेहरों को मुख्यमंत्री बनाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी बात है और कभी भी किसी का मौका आ सकता है। उन्होंने कहा कि हम हाई कमांड का सम्मान करते हैं।

‘‘सच्चाई तथा तथ्य सामने आने चाहिए’’- विज

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सर्वें के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सच्चाई तथा तथ्य सामने आने चाहिए।

मानेसर शराब वाले मामले में भी सख्त कार्यवाही की जाएगी- विज

मानेसर में शराब व शराब बनाने के सामान के साथ पकडे गए ट्रक के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह शराब बनाने का सामान पहले राजस्थान में था जो हरियाणा में लाया गया था जिसे अब यहां से ले जाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

उन्होंने कहा कि उनकी आज इस संबंध में संबंधित आईजी से बातचीत हुई है और इस मामले में प्रत्येक दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि यमुनानगर में हुए शराब मामले में भी सख्त कार्यवाही की गई है और मानेसर शराब वाले मामले में भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *