Lok Sabha Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक के बाद लोकसभा सचिवालय का बड़ा एक्शन, 7 कर्मियों को किया निलंबित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 14 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Lok Sabha Security Breach: बीते दिन 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के बाद संसद में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। मकर द्वार से केवल सांसदों को ही संसद भवन में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके साथ ही भवन में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के जूते उतरवाकर भी उनकी गहन जांच की जा रही है। इस बीच अब लोकसभा से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि लोकसभा सचिवालय ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

7 कर्मियों को किया निलंबित

लोकसभा सचिवालय ने ने कार्रवाई करते हुए 7 कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस बात की भी जानकारी मिली रही है कि अभी इस मामले में 7 से अधिक लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। कल की हुई इस घटना के बाद संसद की सुरक्षा पर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

बता दे कि बीते कल बुधवार को लोकसभा में दर्शक दीर्घा से दो युवक सागर शर्मा और मनोरंजन डी.सदन के भीतर कूदे और उन्होंने जूतों में छिपाकर ले जाए गए एक कलर स्मोक क्रैकर के जरिए हल्के पीले रंग का धुआं उड़ाकर पूरे देश को स्तब्ध कर दिया।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए पार्क का देख लो हाल…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *