Loot In Jalandhar: जालंधर में सांसद और MLA के दफ्तर के पास लूट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 14 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Loot In Jalandhar: पंजाब में लूट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसा ही एक मामला अब पंजाब के जिला जालंधर से सामने आ रहा है। खबर है कि जालंधर में लूट हुई है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस जगह लूट हुई है, वहां पास ही सांसद और विधायक का घर और दफ्तर है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में लूटेरों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि जालंधर के बस्ती दानिश मंदा में अज्ञात लूटेरों द्वारा हथियारों के बल पर बुजुर्ग से लूट की गई है। बदमाशों को न तो सांसद और न ही एमएलए का डर है, जिससे उनके घर के पास ही घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग नकोदर में माथा टेकने जा रहा था तभी बाइक सवार लूटेरे आए और उन्होंने हथियार दिखा उसको घेर लिया। इसके साथ ही लूटेरों ने पीड़ित बुजुर्ग विजय व्यक्ति से 9 हजार रुपए, मोबाइल और गले में 1 तोले सोने की पहनी चेन लूट ली।

लूट के बारे में जानकारी देता पीड़ित विजय
लूट के बारे में जानकारी देता पीड़ित विजय

पीड़ित सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में करता है काम

वहीं पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वह सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में काम करता है और उसको कल ही सैलरी मिली थी जिसे वह घर में रखना भूल गया था। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए पार्क का देख लो हाल…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *