डेली संवाद, जालंधर। Loot In Jalandhar: जालंधर में लगातार लूट की घटनाएं हो रही हैं। आज सुबह जहां जालंधर वेस्ट हलके के विधायक और जालंधर के सांसद के दफ्तर के पास लूट हुई है, वहीं दोपहर में फिर से जालंधर वेस्ट हलके में लूट हो गई। यानि पांच घंटे के अंतराल में जालंधर वेस्ट हलके में दूसरी लूट हुई है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में भरे ऑटो से लूट हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देयोल नगर के नजदीक सवारियों से भरा ऑटो जा रहा था तभी मोटरसाइकिल सवार युवकों ने ऑटो को रुकवाया और फिर बाद में पिस्तौल की नोक पर सवारियों से लूट कर ली।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
बताया जा रहा है कि इस लूट की वारदात को 3 लूटेरों द्वारा अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि लूटेरों ने ऑटो में बैठी सवारियों से नकदी लूट ली है। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।