Punjab Weather Update: ठंड की चपेट में पूरा पंजाब, 4 डिग्री तक गिरा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 14 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आने वाले दिनों में पंजाब में घने कोहरे का दौर जारी रहेगा।

आज गुरुवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्र के अधिकांश जिले सुबह के समय कोहरे से ढके रहते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, कोहरे के बीच पंजाब में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री तक पहुंच गया है। पड़ोसी राज्य हरियाणा का महेंद्रगढ़ 5.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

राज्य में कई जगहों पर दृश्यता 15 मीटर तक रही। इसके साथ ही पंजाब में रात के तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सबसे कम तापमान जालंधर के नूरमहल में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के फरीदकोट में सबसे कम विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर रही।

अमृतसर में दृश्यता 500 से 1000 मीटर, लुधियाना में 200 से 500 मीटर, पटियाला में 500 से 1000 मीटर, बठिंडा में दो से चार किलोमीटर रही। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पंजाब में घने कोहरे का दौर जारी रहेगा। आज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इसके तहत माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्र के अधिकांश जिले सुबह के समय कोहरे से ढके रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक 16 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है। इसका पंजाब के मौसम पर कितना असर पड़ेगा इसका फिलहाल अंदाजा लगाया जा रहा है।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए पार्क का देख लो हाल…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *