Canada India News: कनाडा सरकार ने छात्रों के लिए फिर खड़ी की मुश्किलें, वर्क को लेकर जारी किए नए आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 388 शब्द|📅 15 Dec 2023

डेली संवाद, ओटावा/नई दिल्ली। Canada India News: भारत के साथ तल्ख रिश्ते के बीच कनाडा लगातार भारतीय छात्रों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। कनाडा ने एक बार फिर से भारतीय छात्रों को झटका दिया है। कनाडा सरकार के इस पैसले से भारतीय छात्र कनाडा में फुल टाइम वर्क नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कनाडा सरकार ने वीरवार को जहां कनाडा में रह रहे पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स का वर्क परमिट बढ़ाने से इनकार कर दिया था। वहीं, आज यानि शुक्रवार को कनाडाई सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया गया। कनाडा सरकार के नए आदेश के मुताबिक कनाडा गए छात्र अब फुल टाइम वर्क नहीं कर पाएंगे।

कोरोना से पहले प्रति सप्ताह 20 घंटे वर्क की परमिशन

आपको बता दें कि कनाडा में कोरोना से पहले प्रति सप्ताह 20 घंटे वर्क करने की परमिशन थी, लेकिन कोरोना काल के कारण स्टूडेंट्स को 40 घंटे प्रति सप्ताह काम करने का वर्क परमिट जारी करने का आदेश दिया गया था। अब कोरोना काल खत्म हो चुका है और अब विद्यार्थी 20 घंटे प्रति सप्ताह ही काम कर पाएंगे।

कनाडा सरकार के नए नियम 30 अप्रैल 2024 के बाद से लागू होगा। बता दें कि पंजाब से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स हर साल कनाडा पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। पिछले कुछ समय में कनाडा में रहन-सहन और खाना-पीना महंगा हुआ है, उससे स्टूडेंट्स पहले ही परेशान हो चुके हैं। अब ऐसे में सरकार का यह फैसला स्टूडेंट्स के लिए चिंताजनक है।

इससे पहले ये फैसला लिया था

कनाडा सरकार ने इससे पहले भारतीय छात्रों का लगातार झटका दे चुका है। भारत से कनाडाई विश्वविद्यालयों में आवेदन करने वाले अंतररष्ट्रीय छात्रों की संख्या कम हो रही है। कनाडा एक के बाद एक नया कानून लागू कर रहा है। इससे पहले कनाडा में जीआईसी खाते के लिए 10,000 डॉलर से बढ़ाकर इसकी राशि 20,635 डॉलर प्रति स्टूडेंट कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

वीजा एक्सपर्ट्स की माने तो कनाडा में सबको रोजगार मिले, इसके लिए स्टूडेंट्स का 40 घंटे यानी फुल टाइम वर्क परमिट खत्म किया जा रहा है। कोरोना काल से पहले 20 घंटे मिलते थे और आगे भी अब 30 अप्रैल 2024 के बाद 20 घंटे काम करने की इजाजत होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *