डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: इस समय की बड़ी खबर अमृतसर से सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चली है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद में कांग्रेसी सरपंच के बेटे विशाल ने अपने साथी के साथ मिलकर शिकायत लेकर आए दो भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई है। मृतक के भतीजे शमशेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले करीब 10 साल से गली की दीवार को लेकर सरपंच के साथ झगड़ा चल रहा था।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
वहीं जब उसका पिता व चाचा सरपंच के घर पर शिकायत लेकर गए तो उसके बेटे मनजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर गोलियां चला दी। गोलियां लगने से उसके चाचा मनजीत सिंह की मौत हो गई, वहीं उसका पिता बुरा तरह से घायल हो गया है।
आरोपी हुए फरार
पिता को अस्पताल ले जाया गया है यहां उनका ईलाज किया जा रहा है। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस बात की भी जानकारी मिली है कि गोलीबारी करने के बाद आरोपी फरार हो गए है जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।






