Parliament security breach: संसद में कलर बम फेंकने वाले गिरोह का मास्टर माइंड काबू, आरोपियों ने फोन जलाए, साजिश की आशंका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 15 Dec 2023

नई दिल्ली। Parliament security breach: संसद में कलर बम फेंकने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस के पकड़ने से पहले मास्टर माइंड ने अपना और अपने सहयोगी आरोपियों के मोबाइल फोन को जला कर नष्ट कर दिया, जिससे किसी बड़ी साजिश की आशंका है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में पांचवें आरोपी और मास्टरमाइंड ललित झा ने राजस्थान के कुचामन भागने के बाद अपने दोस्त महेश के साथ अपने सहयोगियों के मोबाइल फोन जला दिए हैं।

सभी आरोपियों के फोन जलाए

घटना से पहले, सभी चार आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन झा को सौंप दिए थे ताकि महत्वपूर्ण जांच विवरण पुलिस के हाथ न लग सकें क्योंकि उन्हें उनकी गिरफ्तारी की आशंका थी।

सांसदों पर कलर बम से हमला

आपको बता दें कि संसद पर हमले की बरसी वाले दिन दो युवकों ने संसद में घुसकर कलर बम से सांसदों पर हमला किया था। हालांकि सांसदों ने दोनों को पकड़ कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद कई लोगों को सस्पैंड कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *