डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब पुलिस ने अजनाला थाना हमले में एक और गिरफ्तारी की है। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अजीत सिंह के रूप में हुई है जोकि संगरूर का रहने वाला है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बता दे कि अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 10 महीने बाद गिरफ्तारी की है। पकड़ा गया व्यक्ति संगरूर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
यहां हम आपको बता दे कि अजनाला पुलिस स्टेशन पर 23 फरवरी को ‘वारिस पंजाब दे’ के जत्थेदार अमृतपाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ हमला किया था। इस मामले में FIR नंबर 39 दर्ज है। इसी मामले में आज अमृतपाल के एक और साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।