Punjab News: पंजाब पुलिस ने उभरते गायक नवजोत सिंह विर्क की सनसनीखेज हत्या केस की गुत्थी सुलझायी; एक गिरफ़्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 482 शब्द|📅 15 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़/एसएएस नगर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी मुहिम के दौरान एस.ए.एस. नगर पुलिस ने उभरते गायक नवजोत सिंह विर्क, जिसको विशेष रूप से ईसापुरिया (22) के नाम से जाना जाता है, के सनसनीखेज कत्ल केस की गुत्थी सुलझाते हुए एक दोषी को गिरफ़्तार किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यह जानकारी देते हुए सीनियर सुपरीटेंडैंट ऑफ पुलिस (एस.एस.पी.,) एस.ए.एस. नगर डॉ. सन्दीप कुमार गर्ग ने बताया कि पकड़े गए मुलजिम की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गाँव उमरपुर निवासी अभिषेक उर्फ रजत राणा (25) के रूप में हुई है।

9 एमएम पिस्तौल बरामद

इस कत्ल में शामिल एक अन्य मुलजिम की पहचान सौरव निवासी सुल्तानपुर बरवाला के रूप में हुई है, जिसकी कथित तौर पर नशे की ओवरडोज़ के कारण पहले ही मौत हो चुकी है। कत्ल की इस वारदात में इस्तेमाल किया गया 9 एमएम पिस्तौल हरियाणा की रायपुर रानी पुलिस द्वारा पहले ही बरामद कर लिया गया था।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए एस.एस.पी. डॉ. सन्दीप कुमार गर्ग ने बताया कि यह मामला मई 2018 का है, जब अभिषेक ने अपने साथी सौरव के साथ मिलकर पीडि़त नवजोत विर्क की माईक्रा कार छीनने के लिए उसे निशाना बनाया और फिर दोनों पक्षों के दरमियान हुई तीखी बहस के बाद उक्त दोषियों ने नवजोत विर्क का गोली मारकर कत्ल कर दिया।

खाली प्लॉट से गायक का शव बरामद हुआ

उन्होंने बताया कि नवदीप विर्क के पारिवारिक सदस्यों को एक्सपो फोर्जिंग के नज़दीक बरवाला रोड पर उसकी निसान माईक्रा कार खड़े होने का पता लगा, जिसके बाद उनको उषा यार्न फैक्ट्री के खाली प्लॉट से गायक का शव बरामद हुआ।

इस सम्बन्धी भारतीय दंड संहिता (आई.पी.सी.) की धारा 302 और 34 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के अंतर्गत थाना डेराबस्सी में एफआईआर नंबर 144 तारीख़ 28.05.2018 के अधीन केस दर्ज किया गया था।

पेशेवर और वैज्ञानिक ढंग से जांच की

एसएसपी ने बताया कि इस घटना के बाद एसपी इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व अधीन विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था, जिसने इस मामले की पेशेवर और वैज्ञानिक ढंग से जांच की। एसआईटी में डीएसपी इन्वेस्टिगेशन गुरशेर सिंह और सीआईए इंचार्ज मोहाली शिव कुमार मैंबर के तौर पर शामिल थे।

उन्होंने बताया कि जांच से हुए खुलासे के अनुसार दोषी व्यक्ति यूपी-आधारित राहुल खट्टा गैंग के लिए काम कर रहे थे और कत्ल के पीछे का उद्देश्य मारे गए गायक की कार छीनना था, जिसको वह कथित रूप से किसी और अपराध में ईस्तेमाल करना चाहते थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जि़क्रयोग्य है कि गिरफ़्तार किए गए दोषी अभिषेक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह कत्ल, कत्ल की कोशिश, डकैती आदि से सम्बन्धित कम से कम सात आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *