White Butter Benefits: क्या आप जानते है सफेद मक्खन स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी होता है

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 371 शब्द|📅 15 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। White Butter Benefits: खानपान की बात हो और भारत और यहां के लोगों का जिक्र न हो ऐसा तो मुमकिन ही नहीं। यहां न तो व्यंजनों की कमी है और न ही इन्हें खाने वालों की। ऐसे में अगर यह कहा जाए कि हम भारतीय खाने के बड़े शौकीन हैं, तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अपने लाजवाब स्वाद की वजह से हमारे देश दुनियाभर में जाना जाता है। यहां कई तरह के व्यंजन बनाए और खाए जाते हैं। सफेद मक्खन इन्हीं में से एक है, जिसे लगभग हर घर में बनाया जाता है।

सरसों का साग और मक्की की रोटी

इसका इस्तेमाल भारतीय व्यंजनों में बड़े पैमाने पर किया जाता है। यह पराठे, सरसों का साग और मक्की की रोटी जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद दोगुना कर देता है। खासतौर पर पंजाब और हरियाणा में इसे बड़े चाव से खाया जाता है। स्वाद में दमदार सफेद मक्खन सेहत के लिए भी काफी गुणकारी है।

आइए जानते हैं इसके कुछ गजब के फायदे-

हड्डियों के लिए गुणकारी- सफेद मक्खन विटामिन डी और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसकी वजह से यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन के लिए विटामिन डी जरूरी है, जो मजबूत और स्वस्थ हड्डियों को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

ऊर्जा बनाए रखे- घर में बना सफेद मक्खन हेल्दी फैट और ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन सोर्स है, जो आपको ऊर्जा से भरपूर रखने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इम्युनिटी बूस्ट करे- सफेद मक्खन में मौजूद कुछ विटामिन और फैटी एसिड कंटेंट आपकी इम्युनिटी को मजबूत कर सकता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन करने में भूमिका निभाते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर- यह विटामिन ए, डी और ई जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरा होता है, जो आपके पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में योगदान देता है।

त्वचा को हेल्दी बनाए- सफेद मक्खन विटामिन ई और ए जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ त्वचा में योगदान देता है और इसकी रंगत को बढ़ावा देता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *