Yogi Adityanath: सीएम योगी ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 15 Dec 2023

डेली संवाद, वाराणसी। Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भारत के पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 74वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सीएम योगी ने देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि लौहपुरुष एक महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी थे और इसके साथ ही स्वतंत्र भारत में उनका योगदान नए भारत के शिल्पी के रूप में रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के 563 रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाया।

Yogi Adityanath: सीएम योगी ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

आज का जो भारत है वह सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों का भारत है इसलिए पूरा देश भारत की अखंडता के शिल्पी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करके उनके प्रति श्रद्धावनत होता है।

सरोवर के तट पर दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा की स्थापित

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के इन्ही मूल्यों और आदर्शों को ध्यान में रखकर काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री ने केवड़िया गुजरात में सरदार सरोवर के तट पर नर्मदा नदी में दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की है। आज वह एक तीर्थ बन गया है। सरदार पटेल के मूल्य और आदर्श हम सभी को एक नई प्रेरणा प्रदान करते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *