Sikh Maryada: लावा फेरों के दौरान लहंगा-घाघरा पहनने पर रोक, आनंद कारज को लेकर नई गाइडलाइन जारी

Daily Samvad
4 Min Read
Marriage
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 531 शब्द|📅 16 Dec 2023

डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला सफर)। Sikh Maryada, New Guidelines In Marriage With Sikh Maryada: सिख मर्यादा और आनंद कारज (विवाह) को लेकर पांच सिंह साहिबों ने तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड से नई गाइड लाइन जारी किया है। जारी किए गए दिशा निर्देश के मुताबिक आनंद कारज में लावा फेरों के दौरान दुल्हन लहंगे नहीं पहन सकती हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पांच सिंह साहिबों ने तख्त श्री हजूर साहिब नंदेड़ में सिख मर्यादा के साथ आनंद कारज (शादी) को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नंदेड़ साहिब में बैठक के बाद पारित प्रस्ताव को सख्ती से अमल करने को भी कहा है। अगर, इनका पालन सही से नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये निर्देश शादी व लावों (फेरों) के दौरान बढ़ रही दिखावा प्रथा को देखते हुए भी दिए गए हैं।

चुन्नी की छाया ठीक नहीं

नई गाइडलाइन के मुताबित लड़कियों को लावों के दौरान भारी लहंगे न पहनने, सिर्फ कमीज, सलवार व सिर पर चुन्नी के साथ आने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, देखने में आया है कि लावों के समय लड़कियां महंगे व फैशनेबल लहंगे व घाघरे पहनकर गुरुद्वारों में आती हैं। वे कपड़े इतने भारी होते हैं कि दुल्हन के लिए उन्हें पहनकर चलना, उठना-बैठना और गुरु महाराज के सामने नतमस्तक होना भी मुश्किल हो जाता है।

जिसे देखते हुए पांचों तख्तों के जत्थेदारों ने मिलकर फैसला किया है कि अब से दुल्हन महंगे व भारी लहंगे व घाघरों की जगह कमीज, सलवार व सिर पर चुन्नी पहनकर ही आएंगी। सिंह साहिबों ने कहा कि आनंद कारज के दौरान दुल्हन पर चुन्नी या फूलों की छाया करने का प्रचलन शुरू हो चुका है, जो ठीक नहीं है।

वेडिंग कार्ड पर सिंह और कौर लिखना जरूरी

रिश्तेदार गुरु ग्रंथ साहिब के आगे तक दुल्हन पर चुन्नी व फूलों की छाया कर के लाते हैं। ऐसे में अब लावों के दौरान गुरुद्वारों में फूलों या चुन्नी की छाया कर लाने पर रोक लगा दी गई है। सिंह साहिबों ने बताया कि आज कल आनंद कारज के निमंत्रण कार्डों पर लड़के व लड़की के नाम के आगे सिंह व कौर नहीं लिखा जाता है। ये भी ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इसे देखते हुए अब कार्ड के बाहर व अंदर दोनों जगह दुल्हन व दूल्हे के नाम के आगे कौर व सिंह का लिखना अनिवार्य होगा। सिंह साहिबों ने सिख समुदाय से इन दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब ले जाने पर भी रोक

इससे पहले भी सिख मर्यादा के साथ नहीं हो रही शादी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के ले जाने पर रोक लगाई जा चुकी है। दरअसल, श्री अकाल तख्त साहिब के ध्यान में आया था कि आज कल डेस्टिनेशन वेडिंग्स का प्रचलन बढ़ गया है।

जिसके चलते कुछ लोग श्री गुरु ग्रंथ साहिब को समुद्र किनारे या रिजॉर्ट में ले जाकर प्रकाश करते हैं और लावें लेते हैं। तब भी सिंह साहिबों ने ऐसे शादी के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के ले जाने पर रोक लगाई थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *