Fraud Travel Agent: विदेश भेजने के नाम पर 3.70 लाख रुपए ठगे, ट्रैवल एजैंट पर FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 16 Dec 2023

डेली संवाद, नवांशहर। Fraud Travel Agent: पंजाब में ठग ट्रैवल एजैंट रोज ठगी कर रहे हैं। लगातार केस भी दर्ज हो रहे हैं, बावजूद इसके पंजाब में ठगी का धंधा बंद नहीं हो रहा है। ताजा मामला नवांशहर का है। नवांशहर में एक ट्रैवल एजैंट ने विदेश भेजने का झांसा देकर 3.70 लाख रुपए ठग लिए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक आयरलैंड भेजने का झांसा देकर ट्रैवल एजैंट संजीव कुमार ने 3.70 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने ट्रैवल एजैंट संजीव कुमार के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ट्रैवल एजैंट के खिलाफ चरनजीत पुत्र बिकर सिंह ने शिकायत दी थी।

ट्रैवल एजैंट संजीव के खिलाफ केस

चरणजीत सिंह ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में कस्बा जाडला गया था जहां मनियारी की दुकान करने वाले मनोहर लाल के साथ हुई। जिसने उसे बताया कि उसका लड़का संजीव मोनू ट्रैवल एजैंट है तथा लोगों को विदेश भेजने का काम करता है।

आयरलैंड भेजने का करार 8 लाख रुपए में

उसने बताया कि उक्त एजैंट के साथ आयरलैंड भेजने का करार 8 लाख रुपए में हुआ। उक्त एजैंट ने उनसे 3.70 लाख रुपए तथा दस्तावेज ले लिए परन्तु उसके लड़के को विदेश नही भेजा। उसने बताया कि उक्त एजैंट ने उन्हें उनके पैसे 1 महीने के भीतर वापिस देने का भरोसा भी दिया परन्तु अपने वायदे पर खरा नही उतरा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इसकी शिकायत पुलिस से की गई गई। जांच के बाद थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने एजैंट संजीव कुमार उर्फ मोनू पुत्र मनोहर लाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *