Gautam Adani: गौतम अडानी ने मीडिया में बढ़ाई अपनी पकड़, खरीदी एक और न्यूज़ एजेंसी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 16 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gautam Adani: मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस (IANS India) को खरीद लिया है। इस डील के बाद अडानी ग्रुप की मीडिया पर पकड़ मजबूत हो गई है। यहां हम आपको बता दे कि इससे पहले पिछले साल मार्च में इसने क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया को खरीदा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

वहीं इसके बाद दिसंबर में अडानी ग्रुप ने एनडीटीवी मीडिया में 65 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली। बता दे कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में आईएएनएस का राजस्व 11.86 करोड़ रुपये था। अडानी ग्रुप ने आईएएनएस समाचार एजेंसी में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी है।

अब यह कंपनी भी एएमएनएल की सहायक कंपनी की तरह काम करेगी। एक नियामक फाइलिंग में, अडानी एंटरप्राइजेज समूह की मीडिया में रुचि रखने वाली कंपनी ने कहा कि इसकी सहायक कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के इक्विटी शेयरों में 50.50 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। कंपनी ने अधिग्रहण मूल्य का खुलासा नहीं किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कंपनी ने इस बारे शेयर बाजार में जानकारी दी है हालांकि इस पूरी डीट में कंपनी की ओर से अधिग्रहण मूल्य का खुलासा नहीं किया गया है। फाइलिंग में कहा गया है कि आईएएनएस का पूरा कंट्रोल एएमएनएल के पास रहेगा। कंपनी को आईएएनएस में सभी डायरेक्टर्स नियुक्त करने का अधिकार रहेगा। अब आईएएनएस एजेंसी एएमएनएल की सब्सिडरी होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *