Honey Trap: हनी ट्रैप में फंसा कर लड़की ने बनाई न्यूड फोटो, युवक से 35 लाख वसूला

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 796 शब्द|📅 16 Dec 2023

डेली संवाद, करनाल। Honey Trap: हनी ट्रैप में फंसा कर 35 लाख रुपए हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला हरियाणा (Haryana News) के करनाल (Karnal News) का है। करनाल के पोपड़ा गांव के एक युवक को हनी ट्रैप में फंसा कर सारे पैसे हड़प लिए गए। यह सब हुआ एक न्यूड फोटो (Nude Photo) के कारण। न्यूड फोटो के चक्कर में युवक को ठगा गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जानकारी के मुताबिक करनाल के पोपड़ा गांव के युवक से चैटिंग के दौरान युवती ने अपनी न्यूड फोटो युवक के पास भेजी और युवक की न्यूड फोटो अपने पास मंगवा ली। युवती के जाल में फंसते ही युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती ने युवक से 10 लाख की डिमांड की। बदनामी के डर से युवक ने भी युवती की बात मान ली।

प्रतिदिन 3000 रुपए की ब्लैकमेलिंग

युवक ने अपनी मजबूरी भी बताई और प्रतिदिन किस्त के रूप में पैसे देने के लिए कहा। जिस पर युवती भी मान गई और उसके बाद से ही प्रतिदिन तीन हजार रुपए युवती को ट्रांसफर करता रहा। 2018 से लेकर अब तक पीड़ित युवती के पास 34.80 लाख रुपए भेज चुका है।

पड़ोसी ने हनी ट्रैफ में फंसाया

इसकी भनक जब घर वालों को लगी तो उन्होंने पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। युवक को हनीट्रैप में फंसवाने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पड़ोसी है। पीड़ित का आरोप है कि उसके पड़ोसी संजय शर्मा ने अपने भांजे शीशन के साथ मिलकर उसे साजिशन लड़की के जाल में फंसाया।

शीशन गांव में ही पढ़ता है। वर्ष 2018 में संजय पीड़ित के पास आया था। युवक उस समय अविवाहित था। संजय ने उसे किसी लड़की के साथ फ्रेंडशिप करवाने और फिर बाद में शादी करवाने के जाल में फांसा।

बस स्टैंड पर लड़की से मिला था युवक

शिकायतकर्ता भी संजय की बातों में आ गया और उसने संजय द्वारा दिए गए नंबर पर चैटिंग शुरू कर दी। जींद बस स्टैंड पर युवक ने कुछ मिनट के लिए युवती से मुलाकात भी की थी। बातें होती रही और लड़की ने इस कद्र युवक को फंसाया कि चैटिंग के दौरान ही उसने अपनी न्यूड तस्वीरें युवक को भेज दीं। युवक ने भी अपनी न्यूड फोटो लड़की के नंबर पर भेज दी।

युवती के पास न्यूड फोटो जाते ही युवक के पास धमकी भरे मैसेज आने शुरू हो गए। जिसमें युवक को धमकी दी गई कि अगर 10 लाख रुपए नहीं दिए तो तुम्हें समाज में रहने लायक नहीं छोड़ेंगे।

पड़ोसी ने कहा- उसके पास बदमाश है

पीड़ित ने अपने पड़ोसी संजय को लड़की द्वारा दी गई धमकी के बारे में बताया तो पड़ोसी ने कहा कि वे बदमाश किस्म के लोग हैं और 10 लाख रुपए देने पड़ेंगे। पड़ोसी ने कहा कि उसने लड़की को 10 लाख रुपए दे दिए हैं और इस पैसे को शिकायतकर्ता डेली किस्तों के हिसाब से अदा कर दे।

मई 2020 से मई 2021 तक करीब 9 लाख रुपए आरोपियों तक पहुंच चुके थे। बात 10 लाख तक ही नहीं रुकी थी, संजय ने 10 लाख रुपए का ब्याज, एक लाख रुपए बकाया और पांच लाख रुपए और अदा करने के लिए कहा। जिस पर आरोपी संजय ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो उसके खिलाफ लड़की द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

मई 2022 तक साढ़े नौ लाख रुपए दिए

जिसके बाद युवक घबरा गया और उसने किस्तें जारी रखी। कभी संजय पैसे लेकर जाता था तो कभी उसका भांजा शीशन पैसे ले जाता था। कई बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी की गई थी। वहीं, मई 2022 तक साढ़े नौ लाख रुपए आरोपियों को दिए गए। उसके बाद फिर संजय का मैसेज आया कि बकाया रकम, ब्याज व 5 लाख रुपए और अदा करने पड़ेंगे।

अक्टूबर 2023 तक पीड़ित से करीब 34 लाख 80 हजार रुपए हनीट्रैप में फंसा कर हड़प लिए। धमकियों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा था। पीड़ित ने बताया है कि आरोपी उसके बाद भी उससे एक लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। वे बता रहे थे कि हमारे पास 500 बदमाश हैं। हम तेरा और तेरे परिवार का जीना हराम कर देंगे और जान से मार देंगे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके बाद उसके पास बदमाशों की फोटो भी भेजनी शुरू कर दी। जिसके बाद से ही पीड़ित घबरा गया और उसने पूरा मामला अपने घर वालों को बता दिया। पूरा मामला सुनकर पीड़ित के परिवार की पैरों तले से जमीन खिसक चुकी थी। फिर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को की। 3 नवंबर को SP को शिकायत दी थी, जिसके बाद वे दो बार SP से और दो बार IG से मिले और आज आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *