GST Bogus Bill Scam: पंजाब में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, फर्जी बिल वाली 13 गाड़ियां जब्त

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 566 शब्द|📅 16 Dec 2023

डेली संवाद, लुधियाना/जालंधर। GST Bogus Scam: पंजाब में लगातार टैक्स चोरी को रोकने के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा सख्त है। पंजाब सरकार की सख्ती के बाद जीएसटी विभाग सक्रिय हो गया है। जीएसटी विभाग की टीम ने लुधियाना में बड़ी कार्रवाई की है, अब जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ में कुछ कारोबारियों पर कार्रवाई की तैयारी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जीएसटी विभाग के मोबाइल विंग ने लुधियाना में औचक चैकिंग के दौरान बिना बिल, बोगस बिल और अंडर वैल्यू वाली 13 गाड़ियों को पकड़ा है। इन गाड़ियों को जीएसटी विभाग ने जब्त कर ली है। विभागीय सूत्रों के माने तो इस कार्रवाई से सरकार को करोड़ों रुपए टैक्स की रिकवरी होगी।

SIPU टीम की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक स्टेट इंटैलिजैंस एंड प्रिवैंटिव यूनिट (SIPU) के स्टेट टैक्स ऑफिसर (STO) रोपड़ लखवीर सिंह चहल की अगुवाई में ये कार्रवाई की गई है। टीम के साथ मोबाइल विंग इंस्पैक्टर गुरजंट सिंह, वरिंदर सिंह व स्टाफ सदस्य शामिल रहे। अधिकारियों के अनुसार पिछले 2 दिन कार्रवाई में 13 गाड़ियां जब्त की गई हैं।

5 टन कापर बिना बिल के, कीमत 40 लाख

विभागीय अधिकारयों के मुताबित पकड़ी गई गाड़ियां लुधियाना के आसपास से पकड़ी गई हैं, जिनमें एक ट्रक से लगभग 5 टन कॉपर बरामद हुआ है, जो दोराहा के नजदीक जीटी रोड से पकड़ा गया है, यह गाड़ी लुधियाना से दिल्ली की ओर जा रही थी। मौके पर दिखाए गए बिल बोगस बताए जा रहे हैं, पता चला है कि गाड़ी में करीब 40 लाख रुपए का मॉल है।

मूंगफली की गाड़ी भी बिना बिल के

एक अन्य गाड़ी में मूंगफलियां मिलीं, जो गिल पिंड के पास मलेरकोटला रोड से जब्त की गईं। यह ट्रक राजस्थान से लुधियाना आ रहा था, जिनके बिल फेक बताए जा रहे हैं। इसके साथ 3 ट्रक होजरी गुड्स के पकड़े गए, जो ट्रांसपोर्ट नगर के पास हीरा नगर से जब्त किए गए।

अंडर वैल्यू वाली गाड़ियां भी पकड़ी

जानकारी के मुताबिक ये ट्रक लुधियाना से हरियाणा की तरफ जा रहे थे, जिन्हें रोक कर जांचा गया तो काफी खामियां मिलीं, जिनसे पता चला कि मॉल के बिल मौजूद नहीं हैं, जबकि कुछ मॉल बिना बिल के ही इधर से उधर किए जा रहे थे। पता यह भी चला कि कुछ मॉल के बिल थे, जो अंडर वैल्यू होने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद मॉल की वेरिफिकेशन कर पता लगाया जाएगा।

रजाई से भरे ट्रक को भी पकड़ा

अधिकारियों के अनुसार एक ट्रक शिवपुरी लुधियाना के नजदीक जांच के लिए रोका गया, जो लुधियाना से जम्मू जाने वाला था। ट्रक में क्विल्ट (रजाई) होने का अनुमान है, जिसकी जांच बाकी है। यह ट्रक अंडर वैल्यू होने के शक में जब्त किया गया। इसके साथ 6 बोलैरो गाड़ियां पकड़ी गईं, जिनमें निटिड क्लॉथ व होजरी मॉल बताया जा रहा है, जो बिना बिल व पर्ची के पाई गई हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अधिकारियों के अनुसार जब्त गाड़ियों में ज्यादातर मॉल बिना बिल, बोगस बिल, अंडर वैल्यू के पाए गए, जिनके मौके पर बिल पेश किए गए, उन फर्मों का डाटा भी चैक किया जाएगा। इन वाहनों से ले जाए जा रहे माल के इवैल्यूएशन के बाद डिफाल्टर से भारी जुर्माना वसूलने की संभावना है। अधिकारियों ने कहा कि पकड़ी गई गाड़ियों की फिजिकल जांच की जाएगी और जुर्माना व पैनल्टी तय की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *