Jalandhar News: जालंधर के सुविधा सेंटरों में चोरों ने डाला डाका, मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 16 Dec 2023

डेली संवाद पंजाब Jalandhar News: पंजाब में आए दिन चोरी और लूट की वारदातें सामने आती रहती है। एक तरफ पुलिस प्रशासन इस तरह के अपराधों से निपटने के लिए लगातार कोशिश कर रही है लेकिन वहीं दूसरी तरफ अपराधी बिना किसी डर के ऐसी वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

ऐसा ही एक मामला अब जालंधर में स्थित सुविधा सेंटर से सामना आया है यहां चोरों ने अपना हाथ साफ किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने जालंधर के सिर्फ एक ही सुविधा सेंटर को अपना निशाना नहीं बनाया बल्कि 7-8 सुविधा सेंटरों में अपना हाथ साफ किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बताया जा रहा है कि चोरों ने जालंधर के रामामंडी, जंडूसिंघा, लंबा पिंड चौक, लांबड़ा सहित कई इलाकों में सुविधा सेंटरों का सामान चुरा लिया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक चोरो ने सुविधा सेंटरों में लगे कम्प्यूटर, प्रिंटर, बैटरियां, डी.वी.आर., एल.सी.डी., वाटर मोटर चुरा ली है।

आम जनता कैसे होगी सुरक्षित?

गौरतलब है कि आज के समय में पंजाब में अपराध दिन व दिन बढ़ात जा रहा है। लोगों के मन में लगातार डर का माहौल बना हुआ है। आए दिन पंजाब में कभी गोलीबारी, कभी चोरी और कभी लूट के मामले आते रहते है और अब सुविधा सेंटर में चोरी होना जोकि पुलिस प्रशासन पर कई तरफ के सवाल खड़े रहता है। कहा जा सकता है कि जब सरकारी ऑफिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *