Punjab News: मेगा PTM को अभिभावकों से मिला भरपूर समर्थन, 20 लाख से अधिक लोग शामिल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 416 शब्द|📅 16 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों को मेगा पी.टी.एम. में शामिल होने सम्बन्धी दिए गए बुलावे को रिकॉर्ड तोड़ स्वीकृति मिली है। राज्य के 19109 प्राईमरी और अपर प्राईमरी स्कूलों में आज सुबह 10 बजे से पहले ही विद्यार्थियों के माता-पिता आने शुरू हो गए थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

मेगा पी.टी.एम. के मौके पर स्कूलों को विशेष रूप से सजाया गया था और सैल्फी प्वाइंट भी तैयार किये गए थे, जहाँ विद्यार्थियों और उनके माता-पिता द्वारा बड़ी संख्या में तस्वीरें खिंचवाई गईं।

पी.टी.एम. के दौरान जहाँ विद्यार्थियों के माता-पिता ने अपने बच्चों की स्कूल की कारगुज़ारी पर संतुष्टि प्रकट की वहीं साथ ही पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई।

ध्यापकों ने माता-पिता के साथ की चर्चा

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सुबह 10:00 बजे के बाद दोपहर 3:30 बजे तक चली अभिभावक-अध्यापक मिलनी के दौरान सरकारी स्कूलों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी प्राप्त हुए हैं। जिन पर जल्द विचार किया जायेगा।

इस मौके पर अध्यापकों ने माता-पिता के साथ मिशन समर्थ, मिशन 100 फीसदी , विद्यार्थियों की स्कूल में हाजिऱी और नये दाखि़लों संबंधी भी जानकारी साझा की। अभिभावकों ने पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई बिजनेस ब्लास्टर स्कीम, कैंपस मैनेजर और सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती के लिए भगवंत सिंह मान सरकार का धन्यवाद भी किया गया।

अभिभावकों का स्वागत

मेगा पी.टी.एम. के मौके पर आज स्कूलों को बहुत ख़ूबसूरत ढंग से सजाया गया था। इसके अलावा स्कूलों के एन.सी.सी. विंग के कैडिट्स भी अपनी ख़ूबसूरती वर्दियों में सजकर आए हुए अभिभावकों का स्वागत कर रहे थे। स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए अपनी तरफ से तैयार वस्तुओं की भी प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसको अभिभावकों ने बहुत ध्यान से देखा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कई स्कूलों में विद्यार्थियों ने बैंड पर शानदार धुनें बजाकर अध्यापकों और अभिभावकों का मनोरंजन भी किया। अभिभावकों द्वारा स्कूल में लगाए गए पुस्तकालय की पुस्तकों के प्रदर्शन को भी बहुत सराहा गया और अध्यापकों को बताया कि उनके बच्चों में स्कूल की किताबों के अलावा सामान्य ज्ञान और साहित्य की किताबों के प्रति लगाव पैदा हुआ, जिसके लिए वह अध्यापकों के शुक्रगुजार है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *