Ola-Uber: ओला-उबर को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन की कार्रवाई पर लगाई रोक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 16 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Ola-Uber: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने ओला-उबर (Ola-Uber) को बड़ी राहत देते हुए चंडीगढ़ प्रशासन को 22 दिसंबर तक कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को अगले आदेश तक दोनों कंपनियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जिसके बाद शहर में ओला और उबर की सेवाएं फिलहाल जारी रहेंगी। आपको बता दें कि दोनों कंपनियों की लाइसेंस अवधि नवंबर महीने में समाप्त हो गई थी, जिसके बाद केंद्र सरकार के नए निर्देशों के तहत उन्हें आवेदन जमा करने के लिए कहा गया था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

चंडीगढ़ प्रशासन ने लाइसेंस समाप्त होने के बाद दोनों कंपनियों को शहर में सेवाएं बंद करने को कहा था, जिसके लिए नियमित नोटिस जारी किए गए थे। ओला-उबर ने इसके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है और कहा है कि उनके लाइसेंस आवेदन प्रशासन के पास विचाराधीन हैं, अगर उन्हें नया लाइसेंस नहीं मिलता है तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश दिया है कि जब तक उनके लाइसेंस आवेदन प्रशासन के पास लंबित हैं तब तक वे आगे की कार्रवाई न करें। बता दे कि मामले की अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *