Pulwama News: भारत पर बड़े हमले की साजिश, पाक में लॉन्चपैड पर 250-300 आतंकवादी मौजूद, आर्मी और BSF अलर्ट मोड पर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 228 शब्द|📅 16 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़/पुलवामा। Pulwama News, Launchpad 250-300 Terrorists Present: पाकिस्तान में बैठे करीब 250 से 300 आतंकवादियों की टोली भारत पर हमले की तैयारी कर रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

ये आतंकवादी लॉन्चपैड पर इंतजार कर रहे। इस खुफिया इनपुट के बाद सेना अलर्ट मोड पर है। पाकिस्तान से सटे बार्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

सभी संवेदनशील इलाकों पर सेना का कब्जा

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में मीडिया से बात करते हुए बीएसएफ (BSF) के महानिरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि खुफिया सूचनाएं हैं कि 250-300 आतंकवादी लॉन्चपैड पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमने और सेना ने सभी संवेदनशील इलाकों पर कब्जा कर लिया है और सभी अलर्ट हैं।

हमले और घुसपैठ रोकने में सक्षम

उन्होंने कहा कि बीएसएफ और सेना के बहादुर जवान सीमावर्ती इलाकों में सतर्क हैं और घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे। यादव ने आगे कहा कि “हम घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने को लेकर आश्वस्त हैं।”

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों और कश्मीर के लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ा है। “अगर लोग हमारा सहयोग करें तो हम विकासात्मक गतिविधियों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं।”

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *