डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में लगातार बढ़ता कोहरा जानलेवा होता जा रहा है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने पंजाब के 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 19 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
वहीं कोहरे के कारण ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को दिल्ली, अमृतसर और जम्मू रेल रूट पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं।
अगले चार दिनों के लिए 15 जिलों अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी है। शनिवार को माझा और दोआबा क्षेत्र के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को पटियाला में सबसे कम विजिबिलिटी महज 50 से 100 मीटर दर्ज की गई। अमृतसर में 200 मीटर और लुधियाना में 700 मीटर था।
सबसे कम तापमान बठिंडा में दर्ज किया
शुक्रवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम तापमान बठिंडा में 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, लुधियाना का 8.6 डिग्री, पटियाला का 7.2 डिग्री, पठानकोट का 8.0 डिग्री, फरीदकोट का 6.4 डिग्री, फिरोजपुर का 6.8 डिग्री और मोगा का 5.1 डिग्री रहा।






