Punjab News: पंजाब सरकार ने पांच फ्लाइंग स्क्वाड टीमें गठित की, किसानों का आर्थिक शोषण होगा बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 352 शब्द|📅 17 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के किसानों को आर्थिक शोषण से बचाने और मानक बीजों, खादों और कीटनाशकों की सप्लाई यकीनी बनाने के लिए कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा रबी सीजन के लिए फ्लाइंग स्क्वाड की पाँच टीमों का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

यह टीमें बीजों, खादों और कीटनाशकों के निर्माण/ मार्किटिंग यूनिटों और रिटेल/ होलसेल डीलरों की दुकानों की चैकिंग करेंगी। इसके साथ ही यह टीमें इन उत्पादों की गुणवत्ता की नियमित तौर पर जांच करने और नमूने लेने के साथ-साथ किसानों को बेचे जाने वाले उक्त उत्पादों की कीमत पर भी नज़र रखेंगी।

फ्लाइंग स्क्वायड में अफसर शामिल

यह जानकारी सांझा करते हुये पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि एक फ्लाइंग स्क्वाड टीम को चार से पाँच जिले अलाट किये गए हैं और विभाग के ज्वाइंट डायरैक्टरों और मुख्य कृषि अफ़सरों के नेतृत्व अधीन गठित यह फ्लाइंग स्क्वाड टीमें किसानों के हितों के लिए बीजों, कीटनाशकों और खादों की बिक्री पर नजदीकी नज़र रखने के साथ-साथ किसानों को ज़रुरी उत्पादों की माँग और सप्लाई का भी ध्यान रखेंगी।

विक्रेता से उसका बिल ज़रूर लें

कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की है कि वह कोई भी खेती उत्पाद खरीदते समय विक्रेता से उसका बिल ज़रूर लें और बिल पर दर्शायी गई रकम ही अदा करें। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि विक्रेताओं द्वारा बिल नहीं दिया जाता किसान की तरफ से जिले के सम्बन्धित कृषि अधिकारी के पास शिकायत की जाये और इस सम्बन्धी सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दोहराया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और किसी भी व्यक्ति को नकली बीज, कीटनाशक या खाद बेच कर अन्नदाता का शोषण करने की इजाज़त नहीं दी जायेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फ्लाइंग स्क्वाड टीमों से तरफ से किसी भी तरह की लापरवाही या ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *