Jalandhar News: जालंधर में गन प्वाइंट पर लूट, स्कूटी सवार 3 लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में लगातार लूटपाट और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। शहर में हो रहे लूटपाट की घटनाओं को रोकने में पुलिस बुरी तरह से असफल हो रही है। नए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा को लुटेरों ने लगातार चुनौती दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जालंधर शहर के बीचोबीच शहीद ऊधम सिंह नगर में ओहरी अस्पताल के पास अभी अभी लूट की घटना सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बैट्री रिक्शा को रुकवाकर 6 सवारियों और रिक्शे वाले से लूटपाट की गई है।

बैट्री रिक्शा की सभी सवारियों को लूटा

जानकारी के मुताबिक शहीद ऊधम सिंह नगर में अचानक स्कूटी सवार तीन युवकों ने बैट्री रिक्शा को रुकवा लिया। इस बैट्री रिक्शा में 6 सवारियां बैठी थीं। लुटेरों ने सभी सवारियों से लूटपाट की। करीब 50 रुपए लूट लिए गए। इसके साथ ही इनके मोबाइल भी छीन लिए।

इससे पहले भी आटो रिक्शा को लूटा गया था

आपको बता दें कि दो दिन पहले दयोल नगर में आटो रिक्शा रुकवा कर तीन युवकों ने सभी सवारियों को लूट लिया था। लगातार लूटपाट की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं, पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *