PM Narendra Modi: पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स सूरत डायमंड बोर्स का किया उद्घाटन, जाने इसकी खासियत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 17 Dec 2023

डेली संवाद, सूरत। PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के सूरत में दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। 67 वर्ग फुट में फैले इस कॉम्प्लेक्स को सूरत डायमंड बोर्स के नाम से जाना जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय हीरे और आभूषण व्यवसाय के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

यह कॉम्प्लेक्स कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार के लिए एक वैश्विक केंद्र होगा। एक्सचेंज में आयात-निर्यात के लिए एक अत्याधुनिक ‘सीमा शुल्क क्लीयरेंस हाउस’, खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए एक आभूषण मॉल और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग और सुरक्षित वॉल्ट के लिए एक सुविधा शामिल होगी।

4,500 से अधिक हीरा व्यापार कार्यालय

सूरत डायमंड बोर्स दुनिया की सबसे बड़ा ऑफिस कॉम्प्लेक्स है, जिसमें 4,500 से अधिक हीरा व्यापार कार्यालय हैं। यहां कच्चे हीरे के व्यापार से लेकर पॉलिश हीरे की बिक्री करने वाली कई कंपनियों का ऑफिस होगा।

1.5 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे

सूरत डायमंड बोर्स से लगभग 1.5 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इस बिल्डिंग में कनेक्टिविटी के लिए अत्याधुनिक सुविधा दी गई हैं। साथ ही, सुरक्षा के नजर से यहां 4000 से ज्यादा कैमरे और अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूरत डायमंड बोर्स बिल्डिंग 67 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र वाला दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर है। इस कार्यालय परिसर ने अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन के मुख्यालय भवन को भी पछाड़ दिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *