Punjab News: पंजाब में फिर एनकाउंटर, पुलिस ने तीन गैंगस्टरों को मारी गोली

Daily Samvad
3 Min Read
Encounter
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 336 शब्द|📅 17 Dec 2023

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब पुलिस पूरे जोश में है। लगातार एनकाउंटर हो रहे हैं। पटियाला के बाद आज मोगा में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है। कहा जा रहा है कि पुलिस और बंबीहा गैंग के गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई है है। पुलिस ने 3 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

पुलिस सूत्रों के मुताबित गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर में बंबीहा गैंग के सरगना रहे लक्की पटियाल का करीबी शंकर राजपूत भी शामिल है। यह मुठभेड़ मोगा जिले के गांव दौधर में हुई है।

मुठभेड़ पेट्रोल पंप के पास हुई

जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ पेट्रोल पंप के पास हुई है। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों पर भी फायर लगे। पकड़े गए गैंगस्टरों से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

तीनों गैंगस्टर बाइक पर थे

बताया जा रहा है कि तीनों गैंगस्टर बाइक पर थे। नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग कर दी। सीआईए स्टाफ मोगा ने यह कार्रवाई की है। यह बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

लुटेरों पर कार्रवाई करने के सख्त आदेश

आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि कोई राज्य में लूट करे तो यह ध्यान रखे कि पता नहीं कि वह अगले चौक तक जा पाएगा या नहीं। जिससे पुलिस पूरी तरह से हरकत में आ गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इससे पहले कल शनिवार को मोहाली और पटियाला में एनकाउंटर हुए। मोहाली में पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस और करनजीत को घेर लिया। जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इसमें दोनों गैंगस्टरों के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गैंगस्टर को चिट्टी को गोली मारी थी

पटियाला में गैंगस्टर मलकीत चिट्‌टा के साथ एनकाउंटर हुआ। वह बाइक पर जा रहा था। जिसके बाद पुलिस के साथ क्रॉस फायरिंग के बाद उसे पकड़ लिया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *