डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में गन लहराने वाले एक तस्कर को पकड़ने गई पुलिस के साथ कांड हो गया। ये मामला जालंधर के रामामंडी इलाके का है। यहां डीजे पर डांस कर रहे तस्कर ने गन लहराकर लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई तो तस्कर मनीष गिल उर्फ मेशा घर से भागने के लिए छत के रास्ते ऊपर चढ़ गया। जब पुलिस पीछा करती हुई वहां पहुंची तो मेशा ने छत से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी टांग टूट गई। तस्कर का जालंधर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
घटना के कुछ सीसीटीवी और वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मेशा पार्टी में भांगड़ा करते हुए वेपन लहरा रहा है। वहीं, सीसीटीवी में भी नजर आ रहा है कि पुलिस पीछा कर रही है और तस्कर छत से नीचे कूद जाता है।
सिविल अस्पताल में तस्कर का इलाज
रामामंडी पुलिस थाने के SHO रविंदर कुमार ने कहा कि मेशा पुलिस की गारद में इलाजाधीन है। उसके ठीक होने के बाद उसका रिमांड हासिल किया जाएगा और गन को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।
आपको बता दें कि तस्कर मनीष गिल उर्फ मेशा किसी जान-पहचान वाले के घर पार्टी पर गया था जहां उसने डी.जे. पर डांस करते हुए गन लहराई जिसकी सी.सी.टी.वी. वीडियो सामने आई है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
वीडियो वायरल होने पर थाना पुलिस हरकत में आई और उस पर 188 का पर्जा दर्ज किया। बताया जा रहा है कि जो गन मेशा हवा में लहरा रहा था वह किसी जानकार से लेकर आया था।