Punjab News: देश की ख़ातिर जानें गंवाने वाले शहीदों का समूचा मुल्क कर्ज़दार है – मुख्यमंत्री

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 17 Dec 2023

डेली संवाद, मोड़ (बठिंडा)। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ड्यूटी के दौरान शहीदी प्राप्त करने वाले भारतीय फ़ौज के जवान अमरीक सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता के तौर पर एक करोड़ रुपए का चैक सौंपा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

शहीद के पिता गुरजंट सिंह को चैक सौंपते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरीक सिंह गाँव झंडूके का रहने वाला था और उसने झांसी ( उत्तर प्रदेश) में तैनाती के दौरान धरती माता की सेवा करते हुये शहीदी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस जवान की तरफ से देश के लिए दिये गये महान बलिदान के सम्मान के तौर पर परिवार को यह वित्तीय सहायता दी जा रही है।

राज्य सरकार का विनम्र सा प्रयास

भगवंत सिंह मान ने कहा कि समूचा देश इन शहीदों का कर्ज़दार है, जिन्होंने देश और इसके लोगों के ख़ातिर अपनी जानें कुर्बान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का यह विनम्र सा प्रयास देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता को बरकरार रखने के लिए धरती माँ के इन पुत्रों के कीमती योगदान के सम्मान के तौर पर है।

पंजाब सरकार का प्रारंभिक फर्ज

देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुये उन्होंने कहा कि यह पंजाब सरकार का प्रारंभिक फर्ज है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद के परिवार को यह वित्तीय सहायता, राज्य सरकार की तरफ से सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई यकीनी बनाने की वचनबद्धता के अनुसार है।

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार की सराहना की

अपने संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सैनिकों के महान बलिदान को मान्यता देने के लिए पंजाब सरकार की कोशिशों की सराहना की। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सेवा के दौरान शहीद हुए हथियारबंद बलों के जवानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दे रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के उलट है, जहाँ शहीद जवानों के परिवारों को एक पैसे की भी आर्थिक सहायता या सम्मान न देकर शर्मसार किया जाता है।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए पार्क का हाल देख लो…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *