Weather Update: पंजाब में अगले 10 दिनों तक छाई रहेगी धुंध, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 17 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। पंजाब में रविवार सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। अमृतसर में राजासांसी स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास विजिबिलिटी 50 मीटर रही। जबकि, पंजाब के अन्य इलाकों में हलकी धुंध ही देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर तक सुबह के समय इस तरह की ही धुंध रहने का अनुमान है, जो धूप खिलने के बाद छट जाएगी। आंकड़ों के अनुसार बीते दिनों पंजाब के चार जिलों में बारिश का अलर्ट था, लेकिन अमृतसर व पठानकोट में बारिश हुई।

हीट लॉक की स्थिति उत्पन्न हो गई

बादल छाने से हीट लॉक की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके बाद राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान बीते दिन से 1.5 डिग्री अधिक रहा है। वहीं, गुरदासपुर जिला 5.5 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा है।

प्रदेश में बारिश का कोई अनुमान नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश का कोई अनुमान देखने को नहीं मिल रहा है। शुरुआत चाहे धुंध के साथ हो, लेकिन दिन के समय धूप खिलेगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जिसके चलते पंजाब में खुश्क सर्दी (ड्राई कोल्ड) का असर देखने को मिलेगा, जिससे दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री से अधिक का अंतर व ठिठुरन बढ़ेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *