Haryana News: हरियाणा के CM मनोहर लाल ने गीता पर हाथ रखकर खाया सौगंंध, कही बड़ी बात

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 470 शब्द|📅 18 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज विधानसभा के सदन में गीता पर हाथ रखकर सौगंध खाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की भर्ती में अगर किसी अधिकारी की संलिप्ता मिलती है तो उसे तुरंत बर्खास्त किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

इसी मुद्दे को लेकर आज विधानसभा के विंटर सेशन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे के आमने-सामने हुए। इस दौरान सरकारी नौकरी में पर्ची-खर्ची को लेकर उठे विवाद के बीच सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सदन में गीता पर हाथ रखकर कसम खाई।

एचपीएससी में पर्ची और खर्ची डिप्टी सेक्रेटरी से पकड़ी गई

इससे पहले कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने कहा एचपीएससी में पर्ची और खर्ची डिप्टी सेक्रेटरी से पकड़ी गई। कादियान ने कहा सीएम साहब आप गीता को मानते हैं अर्जुन बनकर लगाओ तीर। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता पर हाथ रख कर कसम खाई है।

जहरीली शराब का मुद्दा गूंजा

हरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन के दूसरे दिन जहरीली शराब का मुद्दा गूंजा। इनेलो विधायक अभय चौटाला, कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा, बलराज कुंडू ने यमुनानगर-अंबाला में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सवाल किए।

अभय चौटाला ने कहा कि जहरीली शराब पर नकेल कसने में सरकार फेल रही है। सदन में सरकार की तरफ से अनिल विज ने बताया कि जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हुई।

पांच FIR दर्ज की गई है

इस मामले में पांच FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। यमुनानगर और अंबाला में कुल 52 गिरफ्तारियां हुई हैं। विज ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

विज ने बताया कि पांच लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। दयाल योजना के तहत 8 मृतक परिवारों को मुआवजा दिया गया।

सरकार के जवाब में बहुत खामियां हैं

अनिल विज के जवाब पर अभय चौटाला ने कहा कि सरकार के जवाब में बहुत खामियां हैं, जिस अधिकारी ने आपको आंकड़े दिए हैं, वह गुमराह कर रहा है। मैं कल ही यह पूरी रिपोर्ट दूंगा। इस पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि आप शायद थोड़ी देर के लिए सो गए थे।

मैं एक-एक जानकारी पढ़ रहा था। विज के जवाब पर अभय चौटाला ने CAG की रिपोर्ट का हवाला दिया और कहा कि इस मसले को हल्के में लेने की कोशिश न करें। जो इन्क्वायरी करवाई, उसकी रिपोर्ट कहां है?

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा बोले कि सदन में सभी को बोलने का मौका मिलना चाहिए। इस पर अनिल विज ने कहा कि धनोरा की शराब फैक्ट्री पकड़ी गई, मुख्य आरोपी कांग्रेस से नाता रखता है। इस पर हुड्‌डा बोले कि अपराधी तो अपराधी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *