PM Modi & CM Yogi: वाराणसी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए पीएम मोदी और सीएम योगी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 445 शब्द|📅 18 Dec 2023

डेली संवाद, वाराणसी। PM Modi & CM Yogi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय काशी यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को सेवापुरी ब्लॉक के बरकी ग्राम सभा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा (ग्रामीण क्षेत्र) में शामिल हुए। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के जरिए लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सामने मंच से उन्हे मिले सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि उनका संकल्प है कि देश की दो करोड़ ग्रामीण माताओं और बहनों को स्वावलंबी बनाते हुए उन्हें लखपति बनाना है।

चंदा देवी और मनीषा देवी को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

प्रधानमंत्री ने शादी विवाह में बर्बाद होने वाले भोजन पर चिंता व्यक्त करते हुए सेल्फ हेल्प समूह की महिलाओं को खाना परोसने की ट्रेनिंग लेकर इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान लखपति महिला चंदा देवी और मनीषा देवी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

वहीं उन्होंने निपुण दक्षता हासिल करने वाले छात्र सिद्धार्थ और छात्रा आस्था को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा एकल नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अंतिमा को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इससे पहले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने ये यहां आयोजित सांसद खेल कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत चल रहे विभिन्न खेल आयोजनों को भी देखा। साथ ही संकल्प यात्रा में शामिल हुए लोगों को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शपथ भी दिलाई।

110 वार्डों को कवर करेगी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया था। वाराणसी में 22 नवंबर को इसका शुभारंभ किया गया। ये यात्रा वाराणसी के 694 ग्राम पंचायत और नगर क्षेत्र के 110 वार्डों को कवर करेगी।

यात्रा 26 जनवरी 2024 तक अवनरत चलती रहेगी

नगर में एक वैन और ग्राम पंचायतों के लिए 8 वैन के माध्यम से शुरू की गई ये यात्रा 26 जनवरी 2024 तक अवनरत चलती रहेगी। इसके जरिये नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में भारत सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। वैन के माध्यम से किसानों को दक्ष बनाने के लिए ड्रोन तकनीक की जानकारी दी जा रही है।

गांव-गांव में इस यात्रा से पहले सर्वेक्षण का काम भी किया जा रहा है। पंचायत सहायकों द्वारा इसके लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। इस पूरे काम के लिए सघन पर्यवेक्षण के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *