Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, जानें मौसम विभाग का ताजा अनुमान

Daily Samvad
2 Min Read
FOG
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 18 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी से पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा समेत मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों से नजदीक होने के कारण चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ जिलों में सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों तक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में शीत लहर की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद जब पहाड़ों से बर्फीली हवाएं आएंगी तो पंजाब में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। शनिवार रात पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

अन्य शहरों में इसका स्तर 0.6 से 8.8 डिग्री के बीच रहा। हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद जम्मू-कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग का नजारा चमक उठा है। रविवार को पंजाब में दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य के करीब रहता है। समराला का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रहा।

सबसे कम तापमान गुरदासपुर का रहा

हालाँकि, फिलहाल यह भी सामान्य के करीब है। सबसे कम तापमान गुरदासपुर का 5.5 डिग्री रहा। इसके अलावा अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, लुधियाना का 7.1 डिग्री, पटियाला का 6.7 डिग्री, पठानकोट का 6.6 डिग्री, बठिंडा का 6.0 डिग्री और मोगा का 6.7 डिग्री रहा।

धुंध का प्रकोप रहेगा जारी

वहीं कोहरे के कारण लोगों को गाड़ी चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही धुंध का प्रकोप भी जारी रहेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *