St Soldier News: राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस ऊर्जा बचाने का दिया संदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 18 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस को समर्पित एक पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस दौरान प्रिंसिपल शैली भल्ला के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण की अलग-अलग विधियों के बारे में रंग-बिरंगे चार्ट ओर मॉडल बना कर प्राकृतिक ऊर्जा के संसाधनों को अधिक से अधिक उपयोग करने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

प्रतियोगिता के दौरान स्कूल डायरेक्टर सुखदेव सिंह ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ओर से यह हर साल 14 दिसंबर को मनाया जाता है।

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यापत ऊर्जा स्रोतों के जितना संभव हो सकता उतना बचाना है और भविष्य की जरूरतों के लिए बचा कर रखना है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ऊर्जा स्रोतों के बारे में उन्होंने बताया कि हमारे पास बिजली, जीवाश्म ईंधन, कोयला, पानी और प्राकृतिक गैस इत्यादि ऊर्जा के स्रोत हैं, जो कि सीमित मात्रा में उपलब्ध है।

आने वाली पीढ़ियों को समस्याओं का करना पड़ेगा सामना

जिस तरह से आज मनुष्य इनका उपयोग कर रहा है एक दिन ये सब खत्म हो जाएंगे और आने वाली पीढ़ियों को बहुत सारी समस्याओं सामना करना पड़ेगा।

इस मौके पर पर समूह स्टाफ रहा उपस्थित

इसलिए हमें भविष्य को ध्यान में रखते हुए सीमित मात्रा में उपलब्ध ऊर्जा स्रोतों को बचाना है और यह तभी संभव होगा जब हम इस के प्रति जागरूक रहेंगे। इस अवसर पर समूह स्टाफ भी उपस्थित रहा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *