Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 152 शब्द|📅 18 Dec 2023

डेली संवाद, वाराणसी। Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधिविधान से दर्शन-पूजन व जलाभिषेक किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय दौरे के क्रम में सीएम योगी काशी में हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

सोमवार की सुबह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के साथ मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा का दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

दर्शन-पूजन के बाद सीएम रवाना हो गए। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी के साथ उमरहा में स्वर्वेद महामंदिर के लोकार्पण व बरकी में जनसभा में मौजूद रहेंगे। शहर में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिखा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *