Yogi Adityanath: पीएम की मौजूदगी में सीएम ने वाराणसी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को किया संबोधित

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 18 Dec 2023

डेली संवाद, वाराणसी। Yogi Adityanath: देश में पिछले साढ़े 9 साल में जो परिवर्तन देखने को मिला है, वो हमारे विश्वास का परिवर्तन है। ये नया भारत मोदी की गारंटी का भारत है। ये नया भारत सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ बिना भेदभाव के देने की गारंटी देता है। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी गांव गांव में मोदी जी की गारंटी की गाड़ी बन रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

जो लोग अभी तक वंचित हैं उन्हें योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के देने की गारंटी है ये नया भारत। हम 2047 तक भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाकर एक विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सेवापुरी ब्लॉक के बरकी ग्राम सभा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा (ग्रामीण क्षेत्र) कार्यक्रम के दौरान कही।

सब देशवासी नए भारत का कर रहे दर्शन

मुख्यमंत्री ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के उपरांत प्रधानमंत्री के काशी आगमन पर प्रदेशवासियों की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हम सब देशवासी एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। एक ऐसा भारत जिसपर 140 करोड़ भारतवासी गौरव की अनुभूति कर रहा है। वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर को बनते हुए पूरा देश देख रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सब भारतवासी इस बात के लिए अभिभूत हैं कि पहली बार गरीब किसी सरकार के एजेंडे का हिस्सा बना है। बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ और योजनाओं की जानकारी मोदी जी की गारंटी वैन के माध्यम से हमें देखने को मिल रही है।

प्रधानमंत्री मोदी खुद लोगों के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी ले रहे

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के काशी में दो दिवसीय सघन कार्यक्रम में देश पहली बार देख रहा है कि अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के बीच जाकर खुद प्रधानमंत्री मोदी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं और उनसे संवाद स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी गांव गांव में मोदी जी की गारंटी की गाड़ी बन रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *