Sushil Rinku: जालंधर के सांसद सुशील रिंकू समेत 141 MP सस्पैंड, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 232 शब्द|📅 19 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। Sushil Rinku, Jalandhar MP Sushil Rinku suspended: आजादी के बाद लोकसभा में पहली बार एक साथ 49 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है। अब तक 141 सांसद सस्पैंड किए गए हैं। संसद से सस्पैंड किए जाने वालों में से जालंधर के आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील रिंकू भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने बड़ा एक्शन लिया है। आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू पर भी एक्शन लिया गया। संसद में सासंद सुशील रिंकू ने अपनी नाराजगी जताई और शीतकालीन सत्र में सदन पर हुए हमले को लेकर सवाल उठाए थे।

सदन पर हमले का विरोध कर रहे थे सांसद

इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने एक्शन लेते हुए उन्हें फिर से सस्पेंड कर दिया है। सस्पैंड होने के बाद सुशील रिंकू ने कहा कि सच बोलने और सवाल पूछने वाले आज सदन से सस्पेैंड किए गए हैं।

रिंकू बोले – लोकसभा में गंदी सियासत

सुशील रिंकू ने कहा कि जनता देख रही है कि संसद में किस तरह की गंदी राजनीतिक की जा रही है। आपको बता दें कि संसद से पहले 92 और अब 49 सांसदों के सस्पेंड होने के बाद कुल 141 सांसदों को अब तक निलंबित किया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *