Canada-Punjab News: जालंधर के 6 पुलिस कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 290 शब्द|📅 19 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर/कनाडा। Canada-Punjab News, Six Jalandhar police personnel dismissed from job: जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। कनाडा और आस्ट्रेलिया जाने वाले जालंधर के 6 पुलिस कर्मचारियों को नौकरी से डिसमिस कर दिया गया है। यह 6 कर्मचारी छुट्टी लेकर विदेश चले गए और फिर वापस नहीं लौटे। जिसके चलते ये कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। डिसमिस किए गए कर्मचारियों में 2 हेड-कॉन्स्टेबल, एक महिला कॉन्स्टेबल, एक सीनियर कॉन्स्टेबल और दो कॉन्स्टेबल रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

पिछले कई साल से छुट्टी पर थे मुलाजिम

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि उक्त 6 कर्मचारी पिछले काफी समय से छुट्टी पर हैं। इसे लेकर जांच शुरू कर दी गई थी। जांच में पता चला कि यह कर्मचारी विदेश कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में बैठें हैं।

सभी को पहले ड्यूटी जॉइन करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था। मगर वह काम पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते उन्हें डिसमिस कर दिया गया। सीपी स्वपन शर्मा ने कहा- उक्त मुलाजिमों द्वारा पंजाब पुलिस के आदेशों की भी उल्लंघना की है।

कनाडा और आस्ट्रेलिया में है पुलिस मुलाजिम

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि जब सिटी के मुलाजिमों की लिस्ट बनाई गई तो पता चला कि उक्त 6 मुलाजिम गायब हैं। जिसके बाद इसकी रिपोर्ट डीजीपी ऑफिस भेजी गई। अधिकारियों द्वारा मामले की रिपोर्ट दोबारा जालंधर पुलिस को भेजी गई और जांच के आदेश दिए गए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जिसके बाद मामले में जांच के बाद सभी को डिसमिस कर दिया गया। सीपी शर्मा ने कहा- सभी मुलाजिम पंजाब पुलिस का नुकसान करने में लगे हुए थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *